एक्सप्लोरर

UP News: राज्यसभा चुनाव में मिली हार पर आलोक रंजन ने तोड़ी चुप्पी, अखिलेश यादव का जताया आभार

Alok Ranjan on Rajya Sabha Election Result: यूपी की 10 सीटों पर हुए राज्यसभा के चुनाव में सपा के तीसरे प्रत्यशाी आलोक रंजन को प्रथम वरीयता 19 वोट मिले थे और बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले.

Rajya Sabha Elections Result 2024: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर हाल ही में हुए चुनाव में बीजेपी के 8 और समाजवादी पाप्टी के दो उम्मीदवारों की जीत हुई थी. इस चुनाव में सपा के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन भी हार गए थे, वह सपा के विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की वजह से जीत नहीं पाए थे. बीजेपी के 8वें उम्मीदवार संजय सेठ की जीत हुई थी और सपा के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन को हार देखनी पड़ी. वहीं अब राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद आलोक रंजन की प्रतिक्रिया सामने आई है. इसके लिए उन्होंने एक्स पर एक लंबा पोस्ट किया है.

पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने एक्स पर लिखा-"हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में रिजल्ट वैसा नहीं रहा जैसा हमने आशा की थी, हालांकि मेरी यह यात्रा अविश्वसनीय रूप से समृद्ध रही है. हालांकि राज्यसभा के लिए मेरे नाम पर विचार किया जाना एक सम्मान की बात है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा. यह अवसर न केवल मेरी यात्रा का प्रमाण है, बल्कि मुझ पर आपके अटूट विश्वास का भी प्रतिबिंब है. मुझे यह अवसर देने के लिए मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभारी हूं. मैं आपमें से प्रत्येक को हार्दिक धन्यवाद देता हूं जो मेरे साथ खड़े रहे, आपका समर्थन, प्रोत्साहन और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं."

एक सीट जीतने के बारे में नहीं था यह चुनाव आलोक रंजन

इसके साथ ही आलोक रंजन ने आगे लिखा-"यह चुनाव सिर्फ एक सीट जीतने के बारे में नहीं था, यह हमारे मूल्यों, बेहतर समाज के लिए हमारे दृष्टिकोण और सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के बारे में था. ये आदर्श अपरिवर्तित रहेंगे और हमारे राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का मेरा संकल्प और मजबूत होता जाएगा. जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, आइए आशा और दृढ़ संकल्प के साथ व्यापक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखें."

आलोक रंजन को मिले थे महज 19 वोट

यूपी की 10 सीटों पर हुए राज्यसभा के चुनाव में सपा के तीसरे प्रत्यशाी आलोक रंजन को प्रथम वरीयता 19 वोट मिले थे और बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले. इस चुनाव में सपा के दो उम्मीदवार जया बच्चन और रामजीलाल समुन की जीत हुई थी. बता दें कि यूपी के उन्नाव जिले से ताल्लुक रखने वाले आलोक रंजन 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वह दो साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव भी रहे थे. वही सपा सरकार में आलोक रंजन को अखिलेश यादव का चीफ एडवाइजर बनाया गया था.

Basti News: बस्ती पहुंची इनकम टैक्स की टीम, इस बड़े व्यवसायी के घर मारा छापा, लखनऊ और प्रयागराज से आए अफसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
यूपी: 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्ट गंगा से लाखों युवाओं को रोजगार
यूपी: 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्ट गंगा से लाखों युवाओं को रोजगार
Ayodhya News: 'सनातन धर्म तभी मजबूत होगा...', सनातन संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बोले भार्गव मुनीश
'सनातन धर्म तभी मजबूत होगा...', सनातन संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बोले भार्गव मुनीश
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान

वीडियोज

Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget