एक्सप्लोरर

Fatehpur News: भाकियू से अलग हुए राजेश सिंह चौहान ने राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात

Fatehpur News: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान फतेहपुर पहुंचे जहां राकेश टिकैत पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत पिता के आदर्श भूल गए हैं.

Rajesh Singh Chauhan Attack on Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन (BKU) से अलग होकर भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान आज यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) पहुंचे जहां उनका लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान राजेश चौहान ने राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर गंभीर आरोप लगाए और कहै कि राकेश टिकैत आदर्शों को भूल गए हैं और एक पार्टी के पक्ष में उतर समर्थन करने लगे हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपनी अलग यूनियन बनाई है. 

राकेश टिकैत पर बोला हमला

राजेश सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) पार्टी का गठन किया है और अब नई कार्यकारणी पूरे देश में बनाई जाएगी. राजेश चौहान ने लखनऊ स्थित भाकियू कार्यालय के बकाया बिजली के सवाल पर कहा कि मुझे मालूम नहीं था कि कार्यालय मेरे नाम से है. न मेरे नाम की आईडी है, न कोई हस्ताक्षर है, मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई की कार्यालय मेरे नाम है और उसका बकाया लगभग चार करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा की महात्मा टिकैत मेरे आदर्श थे आदर्श हैं और आगे भी रहेंगे. लेकिन उनके बेटों ने उनकी विरासत को बेच दिया. 

बीजेपी को लेकर कह डाली ये बात

राजेश चौहान ने कहा कि पिता की विरासत पुत्र को जाती है. राजनैतिक दल व संगठन पुत्र को नहीं जाता. जबर्दस्ती दबंगई में क्योंकि वह बहुत बड़े मुखिया थे सारी गुंडई मुखिया की होती है. उन्होंने बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की महात्मा टिकैत के सिद्धांतों पर दूसरा संगठन बना है जो किसानो के हित के लिए लड़ेगा. बहुत जल्द यूपी सरकार ने जो घोषणा पत्र में डाला था उसके लिए मुख्यंमत्री जी से मिलूंगा और अगर वह अपनी घोषणा पत्र को तीन महीने में लागू नहीं करते तो बीजेपी सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

Gyanvapi Masjid News: ज्ञानवापी मस्जिद में वजू के लिए मुहैया कराए गए 1-1 हजार लीटर के दो ड्रम, डीएम ने दिए ये निर्देश

राकेश टिकैत पर हमला बोलते हुए राजेश चौहान ने कहा कि राकेश व नरेश टिकैत का मेरे ऊपर कोई एहसान नहीं है. जो एहसान है महात्मा टिकैत का है.  राकेश टिकैत के पास सिर्फ 11 साल का ही अनुभव है लेकिन मेरे पर 35 साल का अनुभव है. हमारी यूनियन का एक एजेंडा है कि किसानों के हित की लड़ाई की जाएगी और किसी पार्टी के समर्थन में काम नहीं किए जाएंगे. किसानो के मुद्दे को उठाया जाएगा और उन्हें पूरा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget