एक्सप्लोरर

अमित शाह से मुलाकात के बाद राजा भैया ने दी पहली प्रतिक्रिया, बताया किस मुद्दे पर हुई बातचीत

Kunda के विधायक राजा भैया ने गृह मंत्री अमित शाह से बीते दिनों बेंगलुरु में मुलाकात की थी. उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

Raja Bhaiya News: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और उत्तर प्रदेश स्थित प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी बातचीत हुई. संयोगवश मुलाकात हुई. यूपी तक को दिए इंटरव्यू में राजा भैया ने कहा कि क्या बातचीत हुई यह बताना उचित नहीं है लेकिन अच्छी वार्ता हुई.

भारतीय जनता पार्टी से अलायंस के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि अब तो नामांकन की तिथि निकल चुकी है. देखते हैं... सब लोगों का विचार क्या आता है. यूपी लोकसभा चुनाव में ठाकुरों की नाराजगी के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि कुंडा विधानसभा में कुल चार लाख मतदाता हैं जिसमें सिर्फ 10 हजार ठाकुर हैं. हमें सभी वर्गों का बराबर सम्मान मिलता रहा है. यह हमारा सौभाग्य है.

यह पूछे जाने पर कि मामला सिर्फ कुंडा तक सीमित नहीं है, राजा भैया ने कहा कि नाराजगी थी...इससे इनकार नहीं किया जा सकता है लेकिन नाराजगी दूर हुई या नहीं इस पर तो भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ही जानकारी दे पाएंगे.

अफजाल अंसारी की सियासी किस्मत का फैसला आज! एक ओर नामांकन की तैयारी, दूसरी ओर हाईकोर्ट में सुनवाई

राज्यसभा और विधानपरिषद के चुनाव में बीजेपी की मदद करने के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि जब भी कोई संदेश आया, हमने बिना किसी नखरे, मांग और शर्त के उनको वोट किया. कौशांबी और प्रतापगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि मतदाता असमंजस की स्थिति में है. बहुत स्पष्ट नहीं है. बहुत मुखर नहीं हैं. ऐसी स्थिति में लोग हमसे पूछते हैं तो हमने कहा कि बिना लोगों से बात किए कोई निर्णय नहीं होगा.

जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला के चुनाव न लड़ने के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि हमारी इसमें कोई भूमिका नहीं है. सही बता रहे हैं... हमारी इसमें कोई भूमिका नहीं है. हमारी इस विषय में उनसे कोई वार्ता नहीं हुई है. उनका अपना क्षेत्र और जनाधार है, हमारे चाहने न चाहने से क्या होगा. इसका बेहतर जवाब वही दे सकते हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से तल्खी के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि कुछ था लेकिन अब तल्खी दूर हो गई है. अब स्थिति सामान्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget