एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सपा को भी समर्थन नहीं देंगे राजा भैया, कहा- 'दोनों मिलने आए थे, लेकिन...'

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण की वोटिंग से पहले राजा भैया को लेकर चर्चाओं का दौरे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब कुंडा विधायक का बयान सामने आया है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच कुंडा विधायक राजा भैया चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. उन्होंने किसी भी दल का समर्थन करने के इनकार कर दिया था. लेकिन इसके बाद उनके समर्थकों द्वारा समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की अटकलें थीं. अब राजा भैया ने इन अटकलों पर खुद विराम लगा दिया है.

कुंडा विधायक ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि न हम चुनाव लड़ रहे हैं न किसी के समर्थन में हैं. ये इसलिए 2019 के लोकसभा चुनाव को हमने लड़ा था. हमारे प्रत्याशी कुंडा और बाबागंज से जीते भी थे लेकिन लोकसभा चुनाव जीत नहीं पाए थे. ये गठबंधन का दौर है. हमारा किसी से गठबंधन नहीं हुआ है. इसलिए हमारे लोगों ने मिलकर ये निर्णय लिया कि हम किसी का न विरोध करेंगे और न समर्थन करेंगे. जिसका जिसे वोट देने का मन हो वो उसे दे.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में चुनाव के बीच BJP के साथ आया एक और दल, समर्थन का किया ऐलान

हमारी पार्टी किसी के साथ नहीं- राजा भैया
दूसरी ओर बैक डोर चैनल के जरिए सपा को समर्थन देने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा नेचर नहीं है कि मैं अपनी बात से पीछे हट जाऊं. यदि मुझे किसी का समर्थन करना होगा तो मैं खुलकर करता हूं. लेकिन मैंने किसी के पक्ष में नहीं जाकर सबको अपने विवेक के आधार पर निर्णय लेने के लिए कहा है. मेरे कई नेता सपा के मंच पर हैं तो कई लोग बीजेपी के साथ घूम रहे हैं. वह स्वतंत्र हैं लेकिन पार्टी किसी के साथ नहीं है.

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कई दल है जो गढ़बंधन के दम पर हैं. लेकिन जनसत्ता दल बिना किसी गठबंधन के कांग्रेस और बीएसपी से बड़ी है. हमारे दो विधायक और एक एमएलसी बिना किसी की मदद के जीते हैं. बीजेपी एमएलसी का चुनाव पूरे राज्य में जीती लेकिन प्रतापगढ़ हमारे दल ने जीता है. दल नया है और छोटा है लेकिन यूपी के विधानमंडल में कांग्रेस और बीएसपी से बड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget