एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: नाव से नदी किनारे कच्‍ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम का छापा, 140 लीटर अवैध कच्‍ची शराब बरामद

Illegal Liquor Recovered in Gorakhpur: गोरखपुर में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान 140 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई.

Illegal Liquor Recovered in Gorakhpur: नाव से राप्‍ती नदी के किनारे अवैध कच्‍ची शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की टीम ने नाव से पहुंचकर दबिश दी. दबिश में टीम ने 140 लीटर अवैध कच्‍ची शराब और 25 हजार किलो लहन बरामद कर नष्‍ट कर दिया. शनिवार की भोर में 5 बजे के करीब दबिश देने पहुंची आ‍बकारी विभाग की टीम को देखकर अवैध रूप से कच्‍ची शराब बेचने वाले फरार हो गए. कच्‍ची शराब के खिलाफ लगातार आबकारी विभाग की टीम अभियान चला रही है.

सुबह 5 बजे की गई कार्रवाई 

गोरखपुर के आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार की भोर में 5 बजे अवैध कच्‍ची शराब के ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई शुरू की. आबकारी विभाग की टीम नाव से राजघाट और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अमरुतानी, चकरा अव्‍वल और कठउर में दबिश देने पहुंची. टीम के यहां पहुंचने की सूचना पाकर अवैध रूप से कच्‍ची शराब बेचने वाले फरार हो गए. क्षेत्र में अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. दो आरोपियों के खिलाफ अभियोग प़ंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है.  

140 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद  

आबकारी निरीक्षक सेक्‍टर दो राकेश कुमार त्रिपाठी और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो कैम्पियरगंज मिथिलेश कुमार के ने‍तृत्‍व में दबिश की कार्रवाई की गई. आबकारी टीम ने इस दौरान 140 लीटर अवैध कच्‍ची शराब और 25 किलोग्राम लहन नष्‍ट किया. टीम ने 12 भट्ठियों को तोड़ने के साथ दो आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया. आबकारी निरीक्षक सेक्‍टर दो राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा दबिश दी जा रही है.

जारी रहेगी कार्रवाई

राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, राजघाट और रामगढ़ताल क्षेत्र के कठउर, चकराअव्‍वल और अमरुतानी में दबिश की कार्रवाई जारी है. अब तक 140 लीटर अवैध कच्‍ची शराब और 25 हजार क्विंटल लहन नष्‍ट किया जा चुका है. इस कार्रवाई में सिपाही वकील सिंह, सुनील राय, धर्मेन्‍द्र चौधरी, कंचन पाण्‍डेय, सौरभ कुमार, जगदीश प्रसाद, आशीष मिश्रा, मधुसूदन, राघवेन्‍द्र, अनिल चौधरी और श्‍याम बिहारी शामिल रहे.  

ये भी पढ़ें.

Haridwar News: जिला कारागार में माता की चौकी, कैदियों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget