एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का आरोप- हाथरस मामले में यूपी सरकार ने की अपराधियों की मदद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए लोग सरकार पर दबाव बनाएं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस में दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर फिर निशाना साधा. राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार ने पीड़िता के परिवार से उनकी मुलाकात के बाद इस घटना के पीड़ित पक्ष पर आक्रमण किया और अपराधियों की मदद की.

पार्टी की ओर से 'स्पीकअप फॉर वूमेन सेफ्टी' हैशटैग से चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए लोग सरकार पर दबाव बनाएं. उन्होंने दावा किया, ''हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है. वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं.''

अपराधियों की मदद करना सरकार का काम नहीं होता- राहुल

अपने हाथरस जाने से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ''मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे उस परिवार से क्यों मिलने नहीं दिया जा रहा है. आखिर उस परिवार की बेटी की हत्या हुई थी और बलात्कार हुआ था. मैं जैसे ही परिवार से मिला और बातचीत शुरू की, उसके बाद सरकार ने परिवार पर आक्रमण शुरू कर दिया.'' उन्होंने कहा ''अपराधियों की मदद करना सरकार का काम नहीं होता, अपराधियों की रक्षा करना सरकार काम नहीं होता. सरकार का काम पीड़ितों को न्याय देने और अपराधियों को सजा दिलाने का होता है. यह काम यूपी सरकार नहीं कर रही है, इसीलिए मुझे रोका जा रहा था.''

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, ''मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आप अपराधियों को जेल में डालने और पीड़ितों की रक्षा करने का काम शुरू करिए.'' उन्होंने कहा, '' यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं है. यह लाखों महिलाओं की कहानी है. ये महिलाएं सरकार की ओर देख रही हैं और सरकार अपना काम नहीं कर रही है. हमें समाज को बदलना है क्योंकि हमारी माताओं और बहनों के साथ इस समाज में जो किया जाता है वो सरासर अन्याय है.''

देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी- प्रियंका

इस अभियान के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ''महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं. इस बीच, पीड़ित महिलाओं की सच्चाई और उनकी आवाज को सुनने की बजाय उन्हीं को बदनाम कराना, उन्हीं पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत है. लेकिन देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी.'' उन्होंने कहा, ''एक बहन को दोषी ठहराया गया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी. हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं. अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा.''

अभियान के तहत वीडियो जारी कर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, ''देश के किसी भी प्रदेश में बलात्कार हो तो हम सबको दुख होता है. बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार अपनी जिम्मेदारी का पालन करे. हाथरस के मामले में यूपी सरकार ने पीड़िता के साथ ऐसा सलूक किया; जो कि शर्मनाक है.'' कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने इस अभियान के तहत अपने विचार साझा किए और हाथरस की घटना को लेकर यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें- कानपुर: भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी का विवादित बयान, बोले 'मुसलमान खुद सौंप दें काशी और मथुरा की जमीन'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget