एक्सप्लोरर

रायबरेली-अमेठी को लेकर कांग्रेस ने बदली रणनीति, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, जानें- प्लान

Rahul Gandhi Raebareli Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचे हैं. उनके इस दौरे को कांग्रेस की बदली रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

Rahul Gandhi Raebareli Visit: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे. सुबह जैसे ही वह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने उनका स्वागत किया. कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव किया है. राहुल गांधी के इस दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे रायबरेली के कुंदनगंज पहुंचे, जहां उन्होंने विशाखा इंडस्ट्री लिमिटेड परिसर में स्थापित दो मेगावाट के सोलर रूफटॉप प्लांट और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन ‘एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और उद्योगिक इकाई के कर्मचारियों मौजूद रहे.

सरकार की योजनाओं की समीक्षा
राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देना वक्त की जरूरत है. इससे पर्यावरण को फायदा होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वो हरित ऊर्जा क्षेत्र में आगे आएं और देश को आत्मनिर्भर बनाएं. इसके बाद राहुल गांधी शहर के सिविल लाइन चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया. यहां भी भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राहुल गांधी बचत भवन पहुंचे, जहां वह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित दिशा समिति की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में जिले के विधायक, ज़िलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. जहां उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को लोगों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने के निर्देश दिए,.

बता दें कि रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी का ये पहला दौरा है. कांग्रेस ने इस बार रायबरेली और अमेठी को लेकर अपनी रणनीति बदली है. यही वजह है कि राहुल गांधी ख़ुद दो दिवसीय दौरे पर है. राहुल गांधी का यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता से सीधे संवाद का जरिया भी माना जा रहा है. उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी विशेष अभियान चलाया है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget