एक्सप्लोरर

मायावती की राह चले राहुल गांधी? सपा नेता को पसंद नहीं आया कांग्रेस नेता का यह बयान, किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर नाराजगी जताते हुए दावा किया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, बसपा चीफ मायावती की राह चल पड़े हैं.

UP Politics: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फिलहाल गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि कुछ नेता अंदर से ही भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. जरूरत पड़े तो 10,15, 20 ,30 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए.

उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी और दावा किया कि राहुल गांधी, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती की राह पर चल पड़े हैं. 

'सत्ता छोड़कर कोई नहीं जाता.'
आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- पार्टी से निकालने का सिलसिला मायावती जी ने शुरू किया आज ऐसी नौबत आ गयी कि उन्हें छोड़कर बसपा में कोई बचा ही नहीं. आज के दौर में एक लेबर फ्री में दो घण्टे काम नहीं करता एक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही हैं जो अपना सब कुछ पार्टी पर न्योछावर करके पार्टी को खड़ा करते हैं उन्हें दो मीठे बोल ही तो चाहिए.

महाकुंभ के बाद कैसा है प्रयागराज में संगम का जल? रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

सपा नेता ने लिखा- सत्ता छोड़कर कोई नहीं जाता. Group-23 में एक से एक विद्वान मजबूत लोग थे उनको निकाल देने से कांग्रेस ने क्या हासिल कर लिया?  कपिल सिब्बल  गुलाम नबी आजाद जैसे दिग्गज लोग एक ताकत थे.

उन्होंने लिखा- मुंशियों जी हुजूरी वालों के सहारे पार्टी कभी खड़ी नहीं हो सकती. शिकायत करने वाले हर दल में होते हैं उन्हें नेतृत्व अनसुना करके आगे बढ़ जाता है. कहावत है- विनाश काले विपरीत बुद्धि.

राहुल ने गुजरात में और क्या कहा?
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'मैं गुजरात के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों और अपनी बहनों के लिए आया हूं. मैंने खुद से पूछा कि मेरी और कांग्रेस पार्टी की क्या जिम्मेदारी है? तकरीबन पिछले 30 सालों से हम यहां सरकार में नहीं हैं. जब तक हम अपनी जिम्मेदारी को पूरा नहीं करेंगे, तब तक गुजरात की जनता हमें चुनाव में विजयी नहीं बनाएगी. जिस दिन हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी, उसी दिन गुजरात के सभी लोग कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे देंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget