एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: 'राहुल गांधी के बिना सदन में क्या करेंगे...', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसदों से की इस्तीफे की मांग

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बिफरे हुए हैं. उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा सांसदों से राहुल गांधी के प्रति निष्ठा साबित करने की अपील की है.

UP Politics News: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Pramod Krishnam) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सजा के मामले को पूरी तरह राजनीतिक बताया है. उन्होंने कहा जिस सदन में राहुल गांधी न हों, वहां जाकर क्या करना. कांग्रेस (Congress) के सभी सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है. कांग्रेस को सड़क पर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए. 

प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'मैं कांग्रेस के सभी सांसद सदस्यों से अपील करना चाहता हूं, जो राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के लिए बलिदान देने की बात करते थे, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. जिस संसद में राहुल गांधी नहीं जाएंगे, आप जाकर क्या करेंगे. यही वक्त है आपकी निष्ठा लॉयल्टी सिद्ध करने का. सब को इस्तीफा देकर सड़क पर आना चाहिए. नगर-नगर, गांव-गांव, शहर-शहर, गली-गली मोर्चा खोल देना चाहिए. अब संसद में जाकर बोलने का वक्त गया, अब तो सड़क पर लड़ना पड़ेगा. वरना इस देश का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा.' आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि राहुल गांधी को सजा बदले की भावना, पॉलिटिकल रिवेंज, गांधी परिवार को मिटाने की कोशिश है. पूरे विपक्ष को बर्बाद करने, डिमोलिश करने, बुलडोज करने की कोशिश है. लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है.

यह लोकतंत्र का काला अध्याय - आचार्य प्रमोद
आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने को लोकतंत्र के लिए काला अध्याय बताया. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर राहुल गांधी खत्म नहीं होंगे, न उनकी सियासत खत्म होगी, न कांग्रेस खत्म होगी. डर लोकतंत्र के खत्म होने का है. हमारी लड़ाई राहुल गांधी या कांग्रेस की निजी लड़ाई नहीं है. हमारी लड़ाई जम्हूरियत, डेमोक्रेसी, लोकतंत्र को बचाने की है. राहुल गांधी ने भाषण दिया कर्नाटक में, मुकदमा दर्ज हुआ गुजरात में, वह भी बीजेपी नेता की तरफ से. फैसले के 24 घंटे के अंदर लोकसभा सचिवालय चिट्ठी जारी कर देता है. उत्तर प्रदेश में आजम खान और उनके बेटे के साथ भी यही हुआ.'

आचार्य प्रमोद को याद आए अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद करते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा, 'अटल जी की बीजेपी और मोदी जी की बीजेपी में बड़ा फर्क है. अटल जी की बीजेपी जब सत्ता में थी तो विपक्ष को गद्दार नहीं कहा गया था. मीर जाफर नहीं कहा गया था. देशद्रोही नहीं कहा गया था. कांग्रेस ने करीब 60 साल राज किया, कभी बीजेपी के नेताओं को मीर जाफर, गद्दार या देशद्रोही नहीं कहा. ये जो मंजर है देश में, अदालत से बड़ी लड़ाई अब जनता की अदालत में लड़नी पड़ेगी.'

ये भी पढ़ें -

Amethi: संपत्ति के लालच में बेटे ने कुदाल से काटकर की पिता की निर्मम हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget