एक्सप्लोरर

विजय दिवस की 'विजय'गाथा: कारगिल की लड़ाई में शहीद हुए थे रायबरेली के राजेंद्र यादव

कारगिल युद्ध में रायबरेली के राजेंद्र यादव भी शहीद हुए थे। राजेंद्र को शहीद हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन उनके परिवार की आंखें आज भी नम हैं।

रायबरेली, एबीपी गंगा। कारगिल की लड़ाई में वैसे तो देश के सैकड़ों जवानों ने अपना बलिदान दिया था। इस लड़ाई में रायबरेली के राजेंद्र यादव ने भी शहादत दी थी। देश सेवा का जज्बा लिए राजेंद्र यादव कुमायूं रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात थे। 6 सितंबर 1999 को उनकी मौत की खबर रायबरेली में उनके परिवार तक पहुंची थी। डलमऊ तहसील के मतवालीपुर में पैदा हुए राजेंद्र यादव 1984 में सेना में भर्ती हुए थे। राजेंद्र यादव कुमायूं रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात थे।

एक किसान परिवार में जन्मे राजेंद्र यादव के मन में शुरुआत से ही देश सेवा का जज्बा था। राजेंद्र की पूरी पढ़ाई ग्रामीण अंचल से ही पूरी हुई। 1984 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजेंद्र सेना में भर्ती हो गए। सेना में भर्ती होने के तीन साल बाद 1987 में उनकी शादी ललिता देवी से हो गई। राजेन्द्र यादव के शहीद होने की खबर मिली तब छोटा बेटा महज 3 वर्ष का था। राजेन्द्र के दो बेटे व एक बेटी है। राजेन्द्र के न रहने के बाद उनकी पत्नी ललिता देवी ने घर की पूरी जिम्मेदारी अपनी कंधों पर ले ली। साल 2013 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी भी करा दी। वहीं, बड़ा बेटा अतुल यादव मर्चेंट नेवी में है जबकि सबसे छोटा बेटा अभी स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। विजय दिवस की 'विजय'गाथा: कारगिल की लड़ाई में शहीद हुए थे रायबरेली के राजेंद्र यादव

जब राजेन्द्र यादव शहीद हुए तो उस समय उनके अपने व्यक्तिगत परिवार की कच्ची खेती थी। पत्नी एक घरेलू महिला थी। पूरी तरह टूट चुकी ललिता को अपना व अपने बच्चों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा था, लेकिन उस समय उनके ससुराल व मायके पक्ष ने ललिता देवी व उनके बच्चों को संभाला। कुछ समय बीतने के बाद ललिता देवी अपने बच्चों को लेकर शहर आ गयी और सरकार द्वारा दी गयी राशि से अपना निजी घर बनवाकर रहने लगी। यही रहकर ललिता ने अपने बच्चों की परवरिश व पढ़ाई लिखाई करवाई।

आज भी नम हैं ललिता यादव की आंखें अभी भी ललिता के मन मे पति के न होने की कसक है। उनको याद करके ललिता आज भी फफक कर रो पड़ती है। ललिता कहती है कि अब केवल उनकी यादों और बच्चों के साथ ने ही उन्हें जिंदा रखा है। ललिता देवी ने कहा, 'राजेन्द्र यादव के न रहने से मेरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। मेरे बच्चे बहुत छोटे थे। मुझे कुछ समझ मे नही आ रहा था। क्या करूं, कैसे करूं कैसे पालूं। किसी तरह बच्चों को पाला। किसी तरह बच्चों को पाला आज भी पाल रहे हैं। बड़ा बेटा मेरा मर्चेंट नेवी में है। आज भी उनके न रहने के गम हमें उतना ही सता रहा है। सरकार की तरफ से जब भी कार्यक्रम होता है हमको बुलाते हैं, लेकिन हमारे लिये तो रोजाना शहीदी दिवस होता है। हमको तो प्रति दिन सोते जागते उठते बैठते उनका गम ही सताता है। उस समय जब घटना हुई तो सरकार ने काफी वादे किए थे, लेकिन पूरे नहीं किए। जिलाधिकारी ने हमको बताया कि 5 बीघा जमीन दी जाएगी लेकिन आज भी हमको एक बिश्वा जमीन नही मिली है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget