एक्सप्लोरर

Raebareli Lok Sabha Candidate: रायबरेली से कौन होगा BJP का उम्मीदवार? रेस में ये नाम, अमित शाह करेंगे बैठक

BJP ने अभी तक रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. इस बीच अमित शाह ने तीन नेताओं की बैठक होगी जिसमें प्रत्याशी पर फैसला हो सकता है.

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर अभी तक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि रायबरेली से भाजपा के दो उम्मीदवारों दिनेश प्रताप सिंह और मनोज पाण्डेय की आज शाम लखनऊ में अमित शाह के साथ बैठक होगी. अमित शाह के साथ मीटिंग के बाद रायबरेली पर फैसला होगा. रायबरेली में तीन लोकसभा के उम्मीदवार अदिति सिंह,  दिनेश सिंह और मनोज पांडेय का नाम चल रहा है. इस बीच किसी एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश होगी.

उधर कांग्रेस की बात करें तो रायबरेली लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जल्द से जल्द उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने का अधिकार दिया है. पार्टी अध्यक्ष अगले 24 घंटे में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं.

सपा-कांग्रेस बात करते रहे गए बसपा ने मार ली बाजी, इन 20 सीटों पर अलायंस को मुश्किल में डाला!

इसी बीच दो प्रतिष्ठित सीटों अमेठी और रायबरेली के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी साल 2019 तक अमेठी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी को एक बार फिर से इस सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है. वह 2004 से इस सीट से लगातार तीन बार सांसद भी रहे हैं. 2019 के चुनाव में उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों करारी हार मिली थी, जिसके बाद पार्टी अमेठी से राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर दुविधा में है. फिलहाल राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं.

वहीं, सोनिया गांधी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद रायबरेली सीट को लेकर भी सस्पेंस लगातार बना हुआ है. माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं, इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा.

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) इंडी गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 80 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि, सपा 62 और टीएमसी एक सीट पर मैदान में है.

 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget