एक्सप्लोरर

ज़मीन विवाद में दबंगों ने बुज़ुर्ग की लाठी-डंडों से की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे गंगा प्रसाद ने बताया कि उनकी बहू के साथ कुछ दबंगों ने छेड़छाड़ की थी, जिसकी सूचना मिलने पर वो खेत से घर पहुंचे, जिसके बाद चंदन ब्रजमोहन सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया.

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में दबंगों की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है. आये दिन दबंगों की दबंगई के मामले प्रकाश में आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें ओसहा गाव में मामूली बात पर दबंगों ने एक बुज़ुर्ग पर लाठियों की बौछार कर दी. यही नहीं बीच बचाव करने आए उनके परिजनों को भी दबंगों ने जमकर पीटा. दबंगों की दंबगई का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पीड़ित न्याय के लिए बड़े अधिकारियों की चौखट पर एड़िया घिसते नजर आ रहे हैं.

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ओसाह गांव के रहने वाले गंगाप्रसाद का पड़ोसी बृजमोहन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर बृजमोहन ने अपने परिवार के साथ गंगा प्रसाद पर लाठी-डंडों की बौछार कर दी और जमकर पिटाई की. वायरल हो रहे वीडियो में एक वृद्ध गंगा प्रसाद की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई दिख रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों पर हल्के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और दबंग पक्ष के 3 लोगों को थाने लाकर चालान कर दिया. पुलिस इतना करके मामले को पूरी तरह दबाने में जुट गई. पीड़ित पक्ष को जब न्याय मिलता नहीं दिखा तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर दस्तक दिया और न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे गंगा प्रसाद ने बताया कि उनकी बहू के साथ कुछ दबंगों ने छेड़छाड़ की थी, जिसकी सूचना मिलने पर वो खेत से घर पहुंचे, जिसके बाद चंदन ब्रजमोहन सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है.

इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ओसाह से एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो गई और भी जो लोग घटना में शामिल हैं उन्हें गिरफ्तार कर जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget