एक्सप्लोरर

आगरा: पीएम मोदी के आग्रह के बाद भी नहीं हुआ राधेश्याम का इलाज, पैर के दर्द से हैं परेशान

आगरा के रहने वाले राधेश्याम अपने पैर के दर्द के कारण परेशान हैं. दरअसल, पीएम मोदी ने बीते साल राधेश्याम की पत्नी से वर्चुअली बात की थी और जिला प्रशासन को उनके पति के इलाज के लिए कहा था.

आगरा. ताजनगरी आगरा के रहने वाले राधेश्याम सालों बाद भी अपने पैर की समस्या से परेशान हैं. आलम ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह के बाद भी राधेश्याम के पैर का इलाज नहीं हुआ है. आलम ये है कि पैर की उंगली कट जाने के बाद दूसरे पैर की उंगलियों की नसें भी ब्लॉक होना शुरू हो गई हैं. राधेश्याम को दर्द असहनीय है. फलों का ठेला लगाने वाला राधेश्याम बमुश्किल परिवार का गुजर-बसर कर पाता है.

राधेश्याम की पत्नी से की थी पीएम ने बातचीत राधेश्याम की पत्नी प्रीति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल 27 अक्टूबर को वर्चुअल संवाद किया था. प्रीति ने स्वनिधि योजना के जरिए मिले 10 हजार की धनराशि से जिंदगी में आए हुए बदलाव को लेकर बात की थी. वार्तालाप के दौरान ही प्रीति ने कहा था पीएम से अपने पति का इलाज कराने की अपील की थी. मोदी ने भी प्रीति के दुख को समझते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे. पीएम के निर्देश के बाद प्रीति के घर जिलाधकारी और अन्य अधिकारी पहुंचे थे. प्रीति को घर तो मिल गया, लेकिन उसके पति का इलाज अभी भी नहीं हुआ है.

तीन बेटियों और एक बेटे का पिता राधेश्याम पैर के दर्द से काफी परेशान है. प्रीति कहती है कि दर्द बढ़ने पर टेबलेट खाकर सो जाते हैं. हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि अपने पति का इलाज करा सकें. अभी घर भी अधूरा पड़ा है, उसके लिए भी पैसों का इंतजाम करना होगा.

पीएम के आग्रह को भूले अधिकारी! प्रीति को प्रधानमंत्री से बात करने के बाद काफी उम्मीद जगी थी. हालांकि उनके घर का सपना साकार होता दिख रहा है, लेकिन राधेश्याम का इलाज कराना अधिकारी भूल गए. प्रीति का यह भी कहना है कई बार जिलाधिकारी से उस दिन के बाद मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मिलने का समय नहीं दिया. प्रीति और राधेश्याम का प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का कार्ड भी नहीं बना है, जिससे वो इलाज करा सकें.

वहीं, इसको लेकर जब नगर आयुक्त निखिल फुंडे से बात की तो उन्होंने बताया कि राधेश्याम के पैर में दिक्कत है. हमने अगले दिन ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ) से राधेश्याम की जांच करवाई, लेकिन दिव्यांगता का ज्यादा प्रतिशत नहीं है. हमारी कोशिश रहेगी राधेश्याम का इलाज हो सके.

ये भी पढ़ें:

पुरुलिया की रैली से सीएम योगी का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- जय श्रीराम के नारे से चिढ़ती हैं दीदी

बुलेट पर लड़कियों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने काटा 'पापा की परियों' का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget