एक्सप्लोरर

Indian Idol 12 के विजेता पवनदीप राजन के लिए बधाई संदेशों की झड़ी लगी, CM धामी ने बताया 'उत्तराखंड का सपूत'

उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने 'इंडियन आइडल सीजन 12' की ट्रॉफी जीत ली है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजन को 'उत्तराखंड का सपूत' बताया.

Indian Idol 12: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के पवनदीप राजन को रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' जीतने पर बधाई दी है. रविवार को पवनदीप को 'इंडियन आयडल' के 12 वें सत्र का विजेता घोषित किया गया. 

मुख्यमंत्री ने राजन को 'उत्तराखंड का सपूत' बताते हुए सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में कहा, ''पवनदीप को 'इंडियन आयडल-2021' जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.'' उन्होंने कहा कि पवनदीप ने अपनी गायिकी से 'इंडियन आयडल' जीतने के साथ-साथ सभी देशवासियों के दिलों को जीतकर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा, ''मैं अपनी एवं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.'' 

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, ''अपनी अद्भुत गायन शैली से करोड़ों दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले उत्तराखंड देवभूमि के चंपावत क्षेत्र के पवनदीप को इंडियन आयडल-12 के विजेता बनने पर बहुत- बहुत बधाई.'' इसके अलावा, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी पवनदीप राजन को बधाई दी है. आम लोगों ने भी फेसबुक और टि्वटर पर उनके लिए बधाई और शुभकामना संदेशों की झड़ी लगा दी है.

राजन ने 'इंडियन आइडल सीजन 12' की ट्रॉफी जीत ली

बता दें कि उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने 'इंडियन आइडल सीजन 12' की ट्रॉफी जीत ली है. 'द ग्रेटेस्ट फिनाले एवर' में विजेता घोषित होने के बाद उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर ईनाम में मिली. इंडियन आइडल 12 के मेकर्स ने इसका एलान रविवार देर रात को किया. 

बता दें कि पवनदीप राजन शो के सबसे मजबूत और ट्रॉफी के पहले दावेदार माने जा रहे थे. शो में पवनदीप राजन विनर बनें जबकि उनकी को-कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीला पहली रनरअप और सायली कांबले दूसरी रनरअप बनीं. इन दोनों को मेकर्स ने 5 लाख रुपए का चेक बतौर सम्मान दिया.

ये भी पढ़ें.

Video: तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान की पंक्तियां भूले सपा सांसद एसटी हसन, जमकर हुई फजीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget