एक्सप्लोरर

UP News: टीचर ने क्लास में डांटा तो छात्रों ने कर दी पिटाई, कुशीनगर में हंगामा, सड़क पर लगाया जाम

Kushinagar News: कुशीनगर में एक टीचर की कुछ छात्रों ने पिटाई कर दी थी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छात्रों की तलाश की जा रही है.

Kushinagar Protest News: कुशीनगर में शिक्षक पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर शनिवार (30 सितंबर) को जमकर हंगामा हुआ. इस घटना से नाराज शिक्षकों और छात्रों ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के बाहर सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया.

छात्र-छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलकर सड़क पर बैठ गए तो शिक्षक भी विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए. डेढ़ घंटे बाद एसडीएम सदर एवं सीओ सदर ने बताया कि आरोपित छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिसके बाद धरना और जाम खत्म किया गया. 

छात्रों ने डांटने पर की पिटाई

दरअसल, कुशीनगर जिले के निवासी प्रवीण शर्मा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में शिक्षक हैं. शुक्रवार को कक्षा में पढ़ाते समय उन्होंने किसी बात को लेकर 12वीं के छात्र निखिल कुमार सिंह और सागर जायसवाल को डांट दिया था. तीन बजे जब विद्यालय की छुट्टी हुई और शिक्षक मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे तो छात्रों ने रास्ते में उन्हें घेरकर मारा-पीटा. जिससे वह घायल हो गए. 

कसया-शिवपुर मार्ग को किया जाम

उन्होंने दोनों छात्रों के खिलाफ कसया थाने में शाम को शिकायत दी थी. शनिवार को विद्यालय खुला तो अन्य छात्रों को घटना की जानकारी हुई. उन्हें यह भी पता चला कि अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस पर छात्र गुस्सा होकर विद्यालय के बाहर निकल गए और कसया-शिवपुर मार्ग को जाम कर दिया. 

शिक्षक भी विद्यालय कैंपस में धरने पर बैठे

दूसरी ओर शिक्षक भी विद्यालय कैंपस में धरने पर बैठ गए. डेढ़ घंटे बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, सीओ सदर उमेश चंद्र भट्ट, प्रभारी निरीक्षक कुबेर स्थान मौके पर पहुंचे शिक्षक और छात्रों से बात की. उन्होंने बताया कि कसया थाने में दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस आश्वासन के बाद धरना और सड़क जाम समाप्त हो गया.

धरना प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र मामूली रूप से घायल भी हो गए. जिस समय छात्र सड़क पर बैठे थे, उसी समय एक ट्रक चालक ने किनारे से वाहन निकालने का प्रयास किया. इसमें महताब अंसारी नामक छात्र को चोट लग गई. ये देखकर अन्य छात्र ईंट-पत्थर चलाने लगे. इस दौरान दो और छात्रों को भी चोटें आई हैं. अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: 'ये शर्मनाक, उन्हें माफी मांगनी चाहिए', अब्दुल बारी सिद्दीकी की BJP नेताओं ने की आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget