एक्सप्लोरर

यूपी के घरों में जगह बनाने के लिए प्रियंका गांधी की कैलेंडर पॉलिटिक्स

दिलचस्प बात यह है कि इस कैलेंडर पर केवल प्रियंका गांधी की ही तस्वीरें हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कोई झलक इन कैलेंडरों पर नजर नहीं आ रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने नए साल के मौके पर दस लाख कैलेंडर छपवाए हैं जिन्हें राज्य के विभिन्न शहरों और गांवों में बांटा जाएगा. बारह पन्नों के इस कैलेंडर के हर पन्ने पर प्रियंका गांधी की बड़ी तस्वीरें हैं. नए साल के इन कैलेंडरों को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए हैं.

इस कैलेंडर की तस्वीरों में प्रियंका गांधी एक्शन में नजर आ रही हैं. पहले पन्ने पर सोनभद्र के उम्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है. हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मिलने से लेकर अलग-अलग मुद्दों पर संघर्ष और जनसम्पर्क करती हुई प्रियंका गांधी की तस्वीरें कैलेंडर पर हैं.

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इस कैलेंडर पर केवल प्रियंका गांधी की ही तस्वीरें हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कोई झलक इन कैलेंडरों पर नजर नहीं आ रही है. जबकि सोनिया गांधी यूपी के रायबरेली से ही सांसद हैं. हालांकि इसको लेकर पूछे जाने पर यूपी कांग्रेस के प्रमुख सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी का कैलेंडर पहले अलग से छपवाया जा चुका है.

यूपी में कांग्रेस चौथे नम्बर की पार्टी है

कैलेंडर को लेकर यूपी कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फिलहाल संगठन को मजबूत बनाने के अभियान के तहत न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम तेजी से चल रहा है. कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं. सूत्रों के मुताबिक फरवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका यूपी के दौरे पर जा सकती हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल प्रियंका ज्यादातर वक्त यूपी में ही बिताएंगी.

बहरहाल प्रियंका गांधी के कैलेंडर के सहारे इस साल कांग्रेस यूपी के घरों में कितनी पैठ बना पाती है ये तो अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में ही पता चलेगा. राज्य में कांग्रेस चौथे नम्बर की पार्टी है.

यह भी पढ़ें-

पहले दौर में वैक्सीनेशन करा चुके काशी के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, जानेंगे उनका अनुभव

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget