एक्सप्लोरर

निषादों की मदद के लिए प्रियंका गांधी ने बढ़ाए हाथ, अजय लल्लू से भिजवाए 10 लाख रूपये

दस लाख रूपये की आर्थिक मदद लेकर बसवार गांव पहुंचे अजय कुमार लल्लू ने इस मौके पर पीड़ितों को एक बार फिर से हर संभव मदद मुहैया कराए जाने का भरोसा दिलाया. प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी एक से 20 मार्च तक नदी अधिकार यात्रा निकालेगी.

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संगम नगरी प्रयागराज में पुलिस ज़्यादती का शिकार हुए निषाद समुदाय के लोगों को आज पार्टी की तरफ से दस लाख रूपये की आर्थिक मदद भेजी है. आर्थिक मदद का चेक आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बसवार गांव पहुंचकर पीड़ितों को दिया. प्रियंका गांधी ने यह आर्थिक मदद पीड़ित निषादों को उनकी तोड़ी गई नावों की मरम्मत के लिए भिजवाई है. दस लाख रूपये की आर्थिक मदद लेकर बसवार गांव पहुंचे अजय कुमार लल्लू ने इस मौके पर पीड़ितों को एक बार फिर से हर संभव मदद मुहैया कराए जाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि प्रयागराज के बसवार गांव के मामले को कांग्रेस पार्टी सोमवार को विधानसभा में उठाएगी.

अजय लल्लू ने जानकारी दी कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी एक से 20 मार्च तक नदी अधिकार यात्रा निकालेगी. प्रयागराज के बसवार गांव से शुरू होने वाली यह यात्रा बीस मार्च को बलिया के बैरिया घाट पर ख़त्म होगी. इस यात्रा में कई जगहों पर खुद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी. इस यात्रा के ज़रिये नदी-मिट्टी और बालू पर नाविक समाज के लोगों का अधिकार होने की मांग उठाई जाएगी.

निषादों के बीच चौपाल भी लगा चुकी हैं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी इसी बसवार गांव में 21 फरवरी को निषादों के बीच चौपाल भी लगा चुकी हैं. उन्होंने गांव के कुछ बच्चों के लिए कपड़े भी भिजवाए थे. बसवार गांव में चार फरवरी को निषादों और पुलिस के लोगों में झड़प हुई थी. आरोप है कि पुलिस ने कई नाविकों व उनके परिवार वालों की बुरी तरह पिटाई की थी और साथ ही उनकी नावें भी तोड़ दी थीं.

यह भी पढ़ें-

वाराणसी: एबीवीपी को लगा बड़ा झटका, NSUI ने जीता काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget