एक्सप्लोरर

जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी ने जनता को कहा धन्यवाद, बोले- यह मेरी नहीं लोकतंत्र की विजय

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में यह सबसे बड़ी घटना है। सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ। उन्‍होंने कहा कि चुनाव भारत के उज्‍जवल भविष्‍य की गारंटी है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। 17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे तय हो गए हैं और बीजेपी एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है। एनडीए 349 यूपीए 91 सीटों पर और अन्य 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं यह तय हो गया है। इस बीच बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, देश के कोटी-कोटी नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया। मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सिर झुका कर नमन करता हूं।

चुनाव भारत के उज्‍जवल भविष्‍य की गारंटी

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में यह सबसे बड़ी घटना है। सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ। उन्‍होंने कहा कि चुनाव भारत के उज्‍जवल भविष्‍य की गारंटी है। जनता जनार्दन ने कृष्‍ण के रूप को स्‍वीकार किया है। चुनाव को उत्तम तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग का बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस लोकतंत्र के उत्सव में लोकतंत्र की खातिर, जिन-जिन लोगों ने बलिदान दिया है, जो घायल हुए हैं, उनके पारिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

देश की जनता लड़ रही है चुनाव

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में मैं पहले दिन से कहा रहा था कि ये चुनाव कोई दल नहीं लड़ रहा है, कोई उम्मीदवार नहीं लड़ रहा है, कोई नेता नहीं लड़ रहा है। ये चुनाव देश की जनता लड़ रही है। आज कोई विजयी हुआ है तो हिन्दुस्तान विजयी हुआ है, लोकतंत्र विजयी हुआ है, जनता-जनार्दन विजयी हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद इतने चुनाव होने के बाद सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ है और वो भी 40-42 डिग्री गर्मी के बीच। ये अपने आप में भारत के मतदाताओं की जागरूकता, लोकतंत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धिता दर्शाता है।

जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी ने जनता को कहा धन्यवाद, बोले- यह मेरी नहीं लोकतंत्र की विजय

सबका साथ सबका विकास की विजय

पीएम मोदी से पहले बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी महाविजय के महानायक हैं। आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेंद्र मोदी मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। मोदी जी के नेतृत्‍व में ऐतिहासिक विजय है। यह सबका साथ सबका विकास नीति की विजय है। करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बनी। ऐतिहासिक जनादेश ने जातिवाद और वंशवाद का खत्‍म किया। तुष्‍टीकरण करने वालों को जनता ने जवाब दिया है।

अमिश शाह ने किया पीएम का स्वागत

लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी दफ्तर पहुंचे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शाह ने लोकसभा चुनाव में मिली जीत को मोदी की लोकप्रियता की विजय बताया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'यह जीत बीजेप की मोदी सरकार की है, जिसने 2014 से लेकर 2019 तक सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम किया। 5 साल में मोदी सरकार ने देश के 28 करोड़ गरीब परिवारों के जीवन स्तर को उठाने के लिए काम किया।'

बंगाल में मिली जीत ऐतिहासिक

अमित शाह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि बंगाल के अंदर इतने अत्याचार और जुर्म के बाद भी बीजेपी 18 सीटें जीतने में कामयाब रही है। शाह ने कहा- आज देश के अंदर सबसे ऐतिहासिक विजय बीजेपी को मिली है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। इस जीत के लिए मैं सबसे पहले बीजेपी की ओर से सवा सौ करोड़ जनता का धन्यवाद करता हूं और अभिनंदन करता हूं। यह देश की जनता की विजय है। यह विजय बीजेपी के 11 करोड़ कार्यकर्ताओं के परिश्रम की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget