एक्सप्लोरर

एक फोन कॉल या ट्वीट से होगी शिकायतें दूर, प्रयागराज जोन के एडीजी ने बनाई हेल्पलाइन

प्रयागराज जोन के एडीजी ने लोगों के शिकायतों के निपटारे के लिए अनोखी पहल की है. उन्होंने अपने दफ्तर में जोन के आठ जिलों का मॉडर्न हेल्पलाइन सेंटर शुरू कराया है.

प्रयागराज. प्रयागराज जोन के तहत आने वाले आठ जिलों के लोगों की पुलिस अगर सुनवाई नहीं कर रही है तो इस पर एक्शन लिया जाएगा. अब सिर्फ एक फोन कॉल, व्हाट्सएप मैसेज या ट्वीट भर से ही आपकी शिकायतों को सुना जाएगा. यहीं नहीं शिकायतों की अनदेखी पर पुलिसकर्मियों की क्लास भी लगेगी. पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने का अल्टीमेटम दिया जाएगा तो साथ ही मामला गंभीर होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.

प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने खास तरह की पहल की है. उन्होंने अपने दफ्तर में जोन के आठ जिलों का मॉडर्न हेल्पलाइन सेंटर शुरू कराया है. इस हेल्पलाइन सेंटर में अपनी समस्या और शिकायत नोट कराई जा सकती है. किसी अपराध या फिर कोई भी गोपनीय जानकारी दी जा सकती है. खास बात है कि हेल्पलाइन में अपनी बात रखने के लिए फरियादियों को एडीजी जोन के दफ्तर तक आने की भी जरुरत नहीं है. उन्हें सिर्फ एक फोन कॉल करनी होगी. व्हाट्सएप, ट्विटर या ईमेल पर सूचना देने से भी काम हो जाएगा.

हालांकि, लोगों को यह सुझाव जरूर दिया गया है कि इमरजेंसी को छोड़कर इस हेल्पलाइन में सीधे तौर पर संपर्क न करें. नियम के मुताबिक पहले नजदीक की पुलिस चौकी या अपने थाने पर संपर्क करें. कंट्रोल रूम या दूसरी हेल्पलाइन पर जानकारी दें. अगर वहां सुनवाई नहीं होती है तो जिले के अफसरों को बताएं. एडीजी प्रेम प्रकाश ना सिर्फ इस हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों की खुद मॉनिटरिंग करेंगे, बल्कि जरुरत पड़ने पर फरियादियों व संबंधित मातहत पुलिसवालों से सीधे बातचीत भी करेंगे. एक फोन कॉल या ट्वीट से होगी शिकायतें दूर, प्रयागराज जोन के एडीजी ने बनाई हेल्पलाइन

सोमवार से शुरू हुआ काम प्रयागराज जोन की यह हेल्पलाइन सोमवार से काम करने लगी है. पहले दिन ही 50 के करीब फोन कॉल्स आईं. इसके अलावा आधा दर्जन ई मेल और कई ट्विटर मैसेज भी आए. सभी शिकायतों के लिए एक रजिस्टर बनाया गया है. इस रजिस्टर में सिर्फ शिकायत या समस्या ही नहीं बल्कि बाद में उस पर होने वाली कार्यवाही का ब्यौरा भी दर्ज किया जाएगा.

ऐसे करें शिकायत जोन की इस हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर- 9454457728 है. जोनल हेल्पलाइन की ईमेल आईडी prjzonehelpline@gmail.com और ट्विटर आईडी @prjzone है. यह हेल्पलाइन हफ्ते में सातों दिन चौबीसों घंटे काम करेगी. हेल्पलाइन के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि भूषण श्रीवास्तव के मुताबिक़ पहले ही दिन आए रिस्पॉन्स से साफ है कि आने वाले दिनों में यह लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी.

क्या बोले एडीजी प्रेम प्रकाश प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर उनका जल्द से जल्द निपटारा कराना, लोगों को न्याय दिलाने के लिए इसकी शुरुआत की गई है. पुलिस मित्र के कांसेप्ट को और मजबूती देकर उसके दायरे को व्यापक करना है.

ये भी पढ़ें:

कभी बीजेपी ने काट दिया था टिकट, जानें- सीएम की रेस में कैसे जीते तीरथ सिंह रावत?

Uttarakhand New CM: तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज ही लेंगे सीएम पद की शपथ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget