एक्सप्लोरर

प्रयागराज: तैराकी सीख रहे युवक की ट्रेनर के सामने गहरे पानी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

UP News: प्रयागराज में तैराकी सीख रहे एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. ये पूरी घटना प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Prayagraj News: ट्रेनर के सामने तैराकी सीखने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट यमुना नदी में बुधवार को ये हादसा हुआ. तैराकी सीखने वाले युवक का नाम अमन यादव बताया जा रहा है. वह अपने परिवार का इकलौता बेटा है, उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. 

तैराकी सिखाने के दौरान मरने वाला युवक ब्रह्मपुरी कॉलोनी झूसी छतनाथ का रहने वाला था. 20 वर्षीय अमन यादव इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज में बीएससी का छात्र था. अमन ने कॉलेज में एनसीसी भी ज्वाइन किया था. मृतक के पिता राम निरंजन यादव यूपी पुलिस सुल्तानपुर जिले में इंस्पेक्टर पद पर तैनात है. 

गहरे पानी में डूबने से हुई अमन की मौत
मृतक अमन यादव 20 दिनों से तैराकी सीखने के लिए अपने दोस्तों के साथ गऊघाट जाया करता था. रोज की तरह मृतक युवक बुधवार को भी अपने दोस्तों के साथ तैराकी सीखने के लिए गऊघाट गया था. तैराकी सीखते सीखते अमन यादव गहरे पानी में चला गया. अमन को डूबते देखते हुए वहां खड़े उसके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था. 

आनन फानन में अमन यादव को यमुना नदी से निकालकर उसे स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्रों का कहना है कि यमुना नदी में बिना किसी लाइफ इंस्ट्रक्टर या लाइफ जैकेट के बिना किसी को कैसे गहरे पानी में तैराकी सिखा सकते है? हालांकि की अब पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है.

साथी छात्रों ने ट्रेनर पर लगाया आरोप
अमन के साथी छात्रों ने तैराकी सिखाने वाले ट्रेनर पर आरोप लगाया कि छात्रों का कहना है की ट्रेनर ने अमन को बिना लाइफ जैकेट दिए पानी में उतार दिया था. छात्रों का यह भी कहना है की ट्रेनर की तरफ से कोई भी सुरक्षा के कदम नहीं उठाए गए. छात्रों ने आरोप लगाया ईसीसी कॉलेज एनसीसी स्टाफ की तरफ से बच्चों के जीवन के साथ बहुत बड़ी लापरवाही हुई है. 

(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- यूपी में IRCTC की राह पर UPSRTC, अब यात्रियों को एक क्लिक पर मिलेगी ट्रेन वाली सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget