एक्सप्लोरर

यूपी में IRCTC की राह पर UPSRTC, अब यात्रियों को एक क्लिक पर मिलेगी ट्रेन वाली सुविधाएं

UPSRTC News: यूपी परिवहन निगम ट्रेनों की तरह ही बसों में भी सफर के दौरान ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने जा रहा है. इसके लिए यात्रियों को मील ऑन रोड ऐप डाउनलोड करने की जरूरत पड़ेगी.

UPSRTC News: उत्तर प्रदेश में अब ट्रेनों की तर्ज पर यूपी की रोडवेज बसों में भी यात्री सफर के दौरान भोजन का आनंद उठा सकेंगे. बहुत जल्द ही यूपी की रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा मिलने जा रही है. इसके लिए यात्रियों को 'मील ऑन रोड' ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत पड़ेगी. ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर बहुत जल्द मौजूद होगा.

बस में खाना ऑर्डर करने के लिए यात्रियों को बस नंबर, तारीख और मार्ग डालना होगा. इसके बाद आपका खाना अनुबंधित यात्री प्लाजा पर डिलीवर किया जाएगा. यात्री को खाना कैसा लगा इसके लिए वे अपना फीडबैक भी दे सकेंगे. इस ऐप की सबसे अच्छी बात ये है कि यात्री अपने पसंद का खाना किसी भी रेस्टोरेंट या ढाबे से ऑर्डर कर सकेंगे. ऐसे में बहुत जल्द ही ये ऐप लॉन्च होने जा रहा है. इस ऐप के लॉन्च होने के बाद से सभी यात्री बसें अधिकृत प्लाजा पर रुकेंगी. इस पहल से यूपी परिवहन निगम की आय में इजाफा होने की संभावना है.

यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने क्या कहा?
इस पहल को लेकर यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक मासूम अली सर्वर ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'मील ऑन रोड' ऐप के जरिए यात्रियों को बसों में ही मनपसंद भोजन को ऑर्डर करने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक और सह क्षेत्रीय प्रबंधकों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही हेडक्वार्टर स्तर पर इसकी साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी. इस ऐप के माध्यम से यात्री चलती बस में ही अपना खाना ऑर्डर कर सकेंगे. यात्री का खाना उन्हें यात्री प्लाजा पर डिलीवर किया जाएगा.

इस तरह की सुविधा फिलहाल रेलवे में है, लेकिन यात्री बसों के लिए ये सुविधा काफी बेहतर मानी जा रही है. इससे यूपी परिवहन निगम की आय में इजाफा होने के साथ-साथ यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा के लिए अब उन्हें खाना खाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- 'मेरा पति 1,500 रुपये देता था, उसमें भी...' दामाद के साथ भागने वाली सास ने किए बड़े दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget