एक्सप्लोरर

UP STF को बड़ी कामयाबी, प्रयागराज से अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल बरामद

एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को प्रयागराज से गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपी के पास से 5 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (32 बोर) बरामद हुई है.

UP STF: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को प्रयागराज से गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. पकड़े गए आरोपी के पास से 5 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (32 बोर), एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड की छायाप्रति और कुछ नगदी बरामद हुई है.

गिरफ्तारी 19 मई 2025 को प्रयागराज के मिंटो पार्क के पास पुल के नीचे से की गई. आरोपी की पहचान आलोक सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी वीरापुर, थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है.

काफी समय से था सक्रिय

एसटीएफ को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि यूपी में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं. इन्हीं सूचनाओं के आधार पर एसटीएफ अयोध्या यूनिट की एक टीम को प्रयागराज भेजा गया था. टीम में उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी और उनकी टीम के सदस्य अंजनी यादव, नीरज सिंह, रजनीश सिंह और विमलेन्द्र मिश्रा शामिल थे.

मिन्टो पार्क में था मौजूद तस्कर

टीम को पुख्ता सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से अवैध पिस्टल लाने वाला एक तस्कर प्रयागराज के मिंटो पार्क इलाके में मौजूद है. सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी आलोक सिंह को मौके से धर दबोचा गया.

एमपी से लाकर बेचता था

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो मध्यप्रदेश के बुरहानपुर इलाके में अवैध रूप से तैयार की गई पिस्टल को खरीदकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचता है. एक पिस्टल वह 25 हजार रुपये में खरीदता है और 40 से 50 हजार रुपये में बेच देता है. वह पहले भी कई बार इस तरह की डीलिंग कर चुका है.

पुलिस कार्रवाई शुरू

आलोक सिंह के खिलाफ थाना कीड़गंज, प्रयागराज में आयुध अधिनियम की धारा 3/5/25(8) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है.

अवैध हथियार माफियाओं पर जारी है कार्रवाई

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में एसटीएफ लगातार अवैध हथियारों और माफिया नेटवर्क के खिलाफ अभियान चला रही है. प्रदेश सरकार की “माफिया मुक्त यूपी” की नीति के तहत एसटीएफ की सक्रियता और कार्रवाई में पिछले कुछ वर्षों में तेजी आई है. इससे पहले भी एसटीएफ ने कानपुर, मेरठ, प्रयागराज और आजमगढ़ जैसे जिलों में कई हथियार तस्करों को पकड़ा है.राज्य सरकार का साफ संदेश है कि अपराध और अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है, और ऐसे संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या मित्तल के साथ पूर्व IPS यूपी में बिगाड़ेंगे BJP-सपा के समीकरण? 100 उम्मीदवार उतारे
दिव्या मित्तल के साथ पूर्व IPS यूपी में बिगाड़ेंगे BJP-सपा के समीकरण? 100 उम्मीदवार उतारे
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget