एक्सप्लोरर

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ यूपी के एक ही जिले में 400 से अधिक शिकायतें, सबमें की गई एक ही मांग

हिंदू संगठनों ने नेहा के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 400 से अधिक तहरीरें दाखिल की हैं, जिसमें उनके खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिक तनाव भड़काने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है.

UP News: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने व्यंगात्मक गीतों और बयानों को लेकर विवादों में घिर गई हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कसे गए तंज हिन्दू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रया दी है. वाराणसी में  हिंदू संगठनों ने नेहा के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 400 से अधिक तहरीरें दाखिल की हैं, जिसमें उनके खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिक तनाव भड़काने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है. संगठनों का आरोप है कि नेहा ने PM मोदी को 'कायर' और 'जनरल डायर' कहकर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है.

हिंदू संगठन हनुमान सेना के सुधीर सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो वाराणसी के सांसद और देश के गौरव हैं, उनके खिलाफ नेहा सिंह राठौर की टिप्पणी अक्षम्य है. भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, लेकिन नेहा ऐसी अमर्यादित टिप्पणियां कर रही हैं, जो पाकिस्तानी मीडिया में वायरल हो रही हैं. यह एक पाकिस्तानी एजेंट जैसा व्यवहार है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नेहा के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो हजारों तहरीरें और आंदोलन होंगे.

400 से अधिक तहरीरें, FIR की मांग

वाराणसी के लंका, भेलूपुर, और अन्य थानों में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ 400 से अधिक तहरीरें जमा की हैं. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि नेहा के गीत और सोशल मीडिया पोस्ट, विशेषकर 'चौकीदार कायर बा' जैसे गाने, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा रहे हैं. लंका थाने के इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायतों की जांच चल रही है, और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

नेहा सिंह राठौर का विवादों से पुराना नाता

नेहा सिंह राठौर पहले भी अपने गीतों और बयानों के कारण विवादों में रही हैं. हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले पर उनके वीडियो को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई थी. उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में इस मुकदमे को रद्द करने की याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 12 मई को होनी थी नेहा का दावा है कि उनकी आलोचना संवैधानिक अधिकार है और उन्हें दुर्भावनावश फंसाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget