एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटआउट से जुड़े इस शख्स को पकड़ा

Umesh Pal Murder: प्रयागराज के पुलिस अधिकारी अभी आधिकारिक तौर पर रुखसार के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. रुखसार के नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़े जाने से यह कयास लगाए जा रहे हैं.

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज में दिनदहाड़े हुए उमेश पाल शूटआउट में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार के मालिक को बहराइच से पकड़ा है. हत्याकांड में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार का मालिक रुखसार अहमद उर्फ पिंटू बॉर्डर पार कर नेपाल भागने की तैयारी में था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है. रुखसार उर्फ पिंटू ट्रैवल एजेंट है और वह घर से ही फोन पर लोगों को किराये पर गाड़ियां मुहैया कराता था. उसने करीब साल भर पहले प्रयागराज में बिरयानी सेंटर चलाने वाले नफीस अहमद से यह कार खरीदी थी. वह बिरयानी सेंटर के संचालक नफीस अहमद का दूर का रिश्तेदार भी है.

प्रयागराज के जीटीबी नगर इलाके के ई ब्लाक का रहने वाला है रुखसार बिरयानी सेंटर से भी कुछ दिनों के लिए जुड़ा रहा है. रुखसार अहमद उर्फ पिंटू वारदात के बाद से ही घर छोड़कर फरार हो गया था. रुखसार नाम होने की वजह से पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह किसी महिला का नाम है. वहीं बिरयानी सेंटर के संचालक और क्रेटा कार के ओरिजिनल मालिक नफीस अहमद को पिछले कई दिनों से जांच एजेंसियों ने हिरासत में ले रखा है. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि शूटरों को ट्रैवल एजेंट रुखसार ने सीधे तौर पर कार मुहैया कराई थी या फिर गाड़ी के पुराने मालिक नफीस अहमद के जरिए. रुखसार के नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़े जाने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वारदात में शामिल शूटर्स भी नेपाल भाग चुके हैं.

बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके पुलिस सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद की पिछले दिनों प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रयागराज में साल 2015 के इस हत्याकांड में उमेश पाल एक अहम गवाह थे, जिसमें अतीक अहमद और अन्य को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

UP Politics: 'चाहे किसी टापू पर जाकर...', सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दी ये प्रतिक्रिया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget