एक्सप्लोरर

UP Politics: 'चाहे किसी टापू पर जाकर...', सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दी ये प्रतिक्रिया

Unnao News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी के बंगाल में हो रहे अधिवेशन पर कहा कि सपा से हमको कोई लेना देना नहीं है. सपा वैसे भी समाप्त वादी पार्टी है.

Unnao News: उन्नाव (Unnao) में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 3 दिवसीय मिलेट्स महोत्सव में शिरकत की. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया वहीं डिप्टी सीएम ने मिलेट्स महोत्सव में लगी प्रदर्शनी को भी देखा. प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नति खेती के लिए भी जागरूक किया जा रहा है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर कटाक्ष किए और कांग्रेस पर भी हमला बोला.

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विद्युत कर्मियों की हड़ताल पर बोलते हुए कहा कि विद्युत व्यवस्था बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. दरअसल, उन्नाव सदर क्षेत्र के कब्बा खेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में 3 दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की और समाजवादी पार्टी के बंगाल में हो रहे अधिवेशन पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह चाहे किसी टापू पर जाकर भी अधिवेशन करें, सपा से हमको कोई लेना देना नहीं है. सपा वैसे भी समाप्त वादी पार्टी है. 

विपक्ष पर जमकर बोला हमला
कांग्रेस नेता के ईडी और सीबीआई के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके पास दोनों 60 साल तक रही हैं और वह लूटते रहे हैं. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, जिसने भी मेरे देश को लूटा है, मेरे गरीबों को लूटा है उसको वसूल करूंगा और गरीबों पर खर्च करूंगा.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के क्षत्रिय वाले बयान पर हमला बोलते हुआ कि जिसको भगवान ने जैसे संस्कार दिए है वो वैसा बोलते हैं. मैं तो उनको कहता हूं कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं और खुद भी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, बहुत बड़े आदमी हैं और वो छोटे लोगों को छोटे भाव से देखते हैं. उपमुख्यमंत्री ने विद्युत कर्मियों की हड़ताल पर कहा कि उनसे कहा गया है कि जो भी विद्युत व्यवस्था को कहीं से भी बाधित करेगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: शिवपाल यादव सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर निकले, तुरंत यूपी रवाना, सामने आई बड़ी वजह 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget