एक्सप्लोरर

Prayagraj: मॉडल से रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सपा के पूर्व विधायक के बेटे पर आरोप

Crime News: फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. पुलिस का कहना है कि ज़रुरत पड़ने पर पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में नेशनल लेवल के ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने की तैयारी करने वाली मॉडल (Model) के साथ रेप किये जाने, अश्लील वीडियो व फोटोज़ के ज़रिये ब्लैकमेल कर सालों तक यौन शोषण किये जाने, विरोध करने पर मारपीट व धमकी दिए जाने और धर्मांतरण का दबाव बनाकर लव जिहाद की कोशिश किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मॉडल के साथ रेप (Rape) कर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि पर लगा है. सईद अहमद प्रयागराज की फूलपुर सीट से विधायक रह चुके हैं. पीड़ित मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के साथ ही उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए बनाए गए धर्मांतरण क़ानून के तहत भी एफआईआर दर्ज कर ली है. 

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. प्रयागराज पुलिस ने आज पूर्व विधायक के घर समेत आरोपी के दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की है. अफसरों का दावा है कि पुलिस की दो टीमें आरोपी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.

प्रयागराज की एक युवती का आरोप है कि साल 2018 में जब वह मॉडलिंग में अपना करियर बढ़ाते हुए नेशनल लेवल के ब्यूटी कांटेस्ट मिस इंडिया टूरिज्म की तैयारी कर रही थी, तभी उसकी मुलाकात समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि से हुई. इस दौरान मॉडल ने प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में एक जिम की भी शुरुआत की. पीड़िता के मुताबिक विधायक के बेटे ने उसे लखनऊ में पार्टनरशिप में बड़ा जिम खोलने का ऑफर दिया और जगह दिखाने के बहाने उसे राजधानी ले गया. लखनऊ में पीड़िता को धोखे से नशीला सामान खिलाकर पूर्व विधायक के बेटे ने उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना ली गईं. आरोप है कि तस्वीर और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे तब से लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है. पूर्व विधायक का बेटा कवि उसे लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता है. विरोध करने पर उसके और परिवार वालों के साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने व अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जाती रही.

पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी- पुलिस

मॉडल का यह भी आरोप है कि आरोपी और उसके परिवार वाले इस बीच उस पर लगातार धर्म बदलने का दबाव भी बनाते रहे. आरोपी कवि खुद भी उससे अपनी असली पहचान छिपाकर मिला था. धर्म परिवर्तन कर उसके साथ लव जिहाद करने की कोशिश की गई. उसने धर्म परिवर्तन से इंकार किया तो दो दिन पहले शहर के एक शॉपिंग माल के बाहर उसे सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा गया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि पूर्व विधायक के बेटे और उसके परिवार से वह इस कदर तंग आ गई थी कि काफी दिनों तक शहर छोड़कर गुजरात में एक रिश्तेदार के यहां पनाह लिए हुए थी. उसकी जान को खतरा है. अगर उसे कुछ होता तो उसके लिए पूर्व विधायक का परिवार ही ज़िम्मेदार होगा. पीड़िता ने इन्साफ न मिलने पर खुदकुशी कर अपनी जान देने का अल्टीमेटम भी दिया है. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि ज़रुरत पड़ने पर पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी के 'जो नफरत करे वह योगी कैसा' वाले बयान पर CM Yogi का जवाब, कहा- जिन्ह कें रही भावना जैसी...

Ramlila Controversy: फिल्मी सितारों वाली रामलीला के विरोध में उतरे अयोध्या के संत, भाषा और संवाद पर उठाये सवाल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget