एक्सप्लोरर

छात्रों के आंदोलन के बाद आयोग ने दी सफाई, बताई परीक्षा दो दिन में कराने की वजह

Student Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बार दो दिनों से जारी छात्रों के प्रदर्शन के बाद अब आयोग ने पहली बार एक चिट्ठी जारी कर अपने ओर से सफाई दी है.

Students Protest: प्रयागराज में दो दिनों से अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन शुरू किया और फिर पूरी रात खुले आसमान में प्रदर्शन किया. इसके बाद उनका प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा. लेकिन अब छात्रों के तेज होते आंदोलन के बाद आयोग ने एक चिट्ठी जारी की, जिसमें तमाम मुद्दों पर जवाब दिया है. 

आयोग की चिट्ठी में लिखा गया है कि राज्य के अलग-अलग जनपदों में शासनादेश 19-6-2024 में निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है. इस फैसले को लेने के लिए आयोग के ओर से एक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन की गई है. 

आयोग की चिट्ठी में लिखा है, 'किसी एक विज्ञापन के सापेक्ष एकाधिक दिवसों/पालियों में आयोजित कराए जाने वाले परीक्षाओं के मूल्यांकन हेतु पूर्व से प्रचलित व्यवस्था एंव सिविल अपील संख्या- 228 ऑफ 2022 यूपी राज्य व अन्य बनाम अतुल कुमार द्विवेदी व अन्य में पारित सुप्रीम कोर्ट के निर्णय 7 जनवरी 2022, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ द्वारा CWP- 25505- 2021, राकेश सिहाग बनाम हरियाणा राज्य व अन्य में पारित निर्णय, सेतु विनीत गोयनका बनाम राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी व अन्य में हाईकोर्ट नई दिल्ली द्वारा पारित आदेशों का अध्ययन और विषय का गहन अनुशीलन एवं समीक्षा करते हुए हाई लेवल कमेटी द्वारा अनुशंसा उपलब्ध करायी गई.'

Student Protest: दूसरे दिन भी डटे छात्र, तख्तियों पर लिखा- 'बटेंगे नहीं, हटेंगे नहीं, न्याय मिलने तक एक रहेंगे'

क्यों अपनाई जा रही है ये प्रक्रिया
आयोग द्वारा गठित उपलब्ध प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय कमेटी की अनुशंसानुसार शुचिता, गुणधर्मिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु दो या दो से अधिक दिवसों/पालियों में होने वाली वस्तुनिष्ठ प्रकारक परीक्षाओं में मूल्यांकन हेतु उक्त प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

अपनी चिट्ठी में आयोग ने बताया है कि मूल्यांकन हेतु अपनाई जाने वाली उक्त प्रक्रिया कंप्यूटर सिस्टम आधारित होगी और तद्नुसार ही उक्त तरह की परीक्षाओं की प्रक्रिया शुचितापूर्वक पूर्ण की जाएगी. बता दें कि तमाम दलों ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
Firozabad News: ब्लोअर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, 4 घंटे तक फंसा रहा शव
फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, ब्लोअर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, 4 घंटे तक फंसा रहा शव
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
Embed widget