एक्सप्लोरर

RO-ARO Exam: यूपी आरओ-एआरओ परीक्षा रद्द कराने को लेकर छात्रों का धरना, UPPSC दफ्तर का किया घेराव

UP News: यूपी के प्रयागराज में  RO और ARO भर्ती की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यार्थी ने सड़क पर प्रदर्शन किया. वहीं अभ्यार्थियों ने आयोग के दफ्तर का घेराव भी किया. 

Prayagraj News: यूपी में आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यार्थी आंदोलन कर रहे हैं. संगम नगरी प्रयागराज में आज शुक्रवार (23 जनवरी) को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यूपी लोक सेवा आयोग के दफ्तर पर डटे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने आज लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर की सड़क को भी जाम कर रखा है. अभ्यार्थियों का यह आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. 

नाराज अभ्यार्थी आयोग के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं. अभ्यर्थियों द्वारा सड़क को जाम किए जाने वजह से पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को कुछ दूर पहले ही डायवर्ट कर दिया है. 11 फरवरी को हुई लिखित परीक्षा में पूरे प्रदेश में साढ़े छह लाख के करीब अभ्यर्थी शामिल हुए थे. आयोग के दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों ने 11 फरवरी को हुई परीक्षा को रद्द किए जाने और इस नए सिरे से कराए जाने की मांग की है. अभ्यार्थियों का साफ आरोप है कि भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. छात्रों के प्रदर्शन और जाम की वजह से आयोग के दफ्तर के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील है. 

'अभ्यार्थियों ने कहा नए सिरे से हो परीक्षा'
इसी वजह से आयोग ने एसटीएफ से जांच की सिफारिश की है और साथ ही आंतरिक कमेटी का गठन भी किया है. अभ्यार्थियों का कहना है कि अगर पेपर लीक हुआ है तो भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो पाना कतई संभव नहीं है. ऐसे में परीक्षा को रद्द कर इस नए सिरे से करने का आदेश जल्द से जल्द जारी कर देना चाहिए. अभ्यार्थियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर परीक्षा को जल्द ही रद्द नहीं किया गया तो वह अपना आंदोलन और तेज कर देंगे. अभ्यार्थियों की सबसे ज्यादा नाराजगी आयोग से इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने को लेकर है. अभ्यार्थियों ने तीन दिन पहले यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के घर का घेराव रात के वक्त किया था. वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं. 

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Bord Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से होंगी शुरू, परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 रहेगी लागू

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?

Embed widget