एक्सप्लोरर

Uttarakhand Bord Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से होंगी शुरू, परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 रहेगी लागू

Uttarakhand Board Exam Date: उत्तराखंड में इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने वाली हैं. इस बार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में 2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं.

Uttarakhand Bord Exam News: उत्तराखंड में इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरु होने वाली हैं. यह परीक्षाएं 16 मार्च तक चलेंगी. इस बार उत्तराखंड में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में 2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. हाई स्कूल में कुल 116178 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है. जिनमे 57344 युवक तथा 58834 युवतियां शामिल है. जिनमें से 114328 परीक्षार्थी संस्थागत एवं 1850 परीक्षार्थी व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होंगे. कक्षा 10 की द्वितीय परीक्षा फल सुधार परीक्षा में 645 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 

27 फरवरी से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. इस बार नकल विहीन परीक्षा करने का संकल्प शिक्षा विभाग के द्वारा लिया गया है. वहीं 12 वीं की परीक्षा में 94470 परिक्षार्थी परीक्षा दे रहे है. जिनमे (45427 युवक तथा 49043 युवतियां शामिल है. जिनमें 90474 परीक्षार्थी संस्थागत एवं 3996 परीक्षार्थी व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होंगे. कक्षा 12 वीं की द्वितीय परीक्षा फल सुधार परीक्षा में 442 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे. परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में कुल 1228 (47 एकल एवं 1181 मिश्रित ) परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं. जिनमें से 165 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील परीक्षा केन्द्र के रूप में चिन्हित किये गये हैं.

परीक्षा केन्द्रों के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी
परीक्षा केन्द्रों से प्रत्येक दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन हेतु 13 मुख्य संकलन एवं 26 उप संकलन केन्द्र बनाये गये हैं जिनमें प्रत्येक दिन परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा केन्द्रों द्वारा प्रयुक्त उत्तर पुस्तिका जमा की जायेंगी. परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन एवं कक्ष निरीक्षकों आदि की तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारियों के स्तर से की जा चुकी है. राज्य (निदेशालय एवं परिषद मुख्यालय में) एवं जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है, जो पूरी परीक्षा अवधि में कार्य करेंगें. परीक्षा केंद्रों के आस पास धारा 144 लागू रहेगी. इस बार बिना नकल के परीक्षा करना शिक्षा विभाग का संकल्प है, इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं.

प्रदेश में कुल बनाए गए 29 मूल्यांकन केंद्र
परीक्षाओं की शुचिता, सुव्यवस्थित एवं नकलविहीन संचालन हेतु राज्य (निदेशालय स्तर),मण्डल, जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर सचल दलों की तैनाती की गयी है. जिला प्रशासन द्वारा भी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है. परीक्षा सम्पादित होने के बाद दिनांक 27 मार्च 2024 से दिनांक 10 अप्रैल, 2024 तक मूल्यांकन कार्य सम्पादित किया जायेगा. इसके लिए प्रदेश में में 29 मूल्यांकन केन्द्र बनाये गये हैं मूल्यांकन केन्द्रों पर प्रधान परीक्षकों, परीक्षकों, अंकेक्षकों की तैनाती को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Sambhal News: यूपी के संभल में घर में घुसा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू करते हुए सीओ हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया
यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया
BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget