एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023 Snan: माघ मेले में मकर संक्रांति पर ग्रहों और नक्षत्रों का विशेष संयोग, जानें- कब शुरू होगा स्नान?

Magh Mela 2023: मकर संक्रांति के स्नान पर्व के लिए कई किमी क्षेत्रफल में 14 घाट बनाए गए हैं. इन घाटों पर चेंजिंग रूम और साफ-सफाई से लेकर कई दूसरी व्यवस्थाएं की गई हैं.

Prayagraj Magh Mela 2023: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) के माघ मेले (Magh Mela) में कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का स्नान पर्व है. माघ मेले का ये दूसरा स्नान पर्व होगा. मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज के माघ मेले में 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है. ग्रहों और नक्षत्रों के विशेष संयोग और खुले मौसम की वजह से माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा प्रशासन के अनुमान से भी ज्यादा हो सकता है. मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराए जाने और सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है.

मकर संक्रांति के स्नान पर्व के लिए कई किलोमीटर क्षेत्रफल में 14 घाट बनाए गए हैं. इन घाटों पर चेंजिंग रूम और साफ-सफाई से लेकर कई दूसरी व्यवस्थाएं की गई हैं. पर्व के मौके पर श्रद्धालु संगम से नाव तक जा सकेंगे, लेकिन मोटर बोटों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा. इसके साथ ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे. मेला क्षेत्र में तकरीबन 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स और एटीएस कमांडो खास तौर पर निगहबानी करेंगे.

मकर संक्रांति के स्नान को लेकर तैयारी

घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए डीप वाटर बैरिकेडिंग की गई है. इसके अलावा जल पुलिस के गोताखोर भी खास तौर पर तैनात रहेंगे. माघ मेले के एसएसपी डॉ राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक पूरे मेला क्षेत्र में 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. 

मकर संक्रांति का पर्व वैसे तो समूची दुनिया में आस्था पूर्वक मनाया जाता है, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में विशेष महत्व है. धर्म गुरु स्वामी ब्रह्माश्रम के मुताबिक मकर संक्रांति के मौके पर उत्तरायण होते सूर्य के दर्शन के लिए प्रयागराज में तमाम देवी देवता भी मौजूद रहते हैं. उनके मुताबिक इस मौके पर तिल और गर्म कपड़ों के दान का विशेष महत्व होता है. 

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
प्रयागराज के माघ मेले में मकर संक्रांति का स्नान ब्रह्म मुहूर्त यानी भोर में तकरीबन 3:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा. मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज एक दिन पहले ही पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आ चुके हैं. स्नान पर्व के मद्देनजर तमाम बड़े अधिकारी आज मेला क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ ग्राउंड जीरो पर उतर कर तैयारियों का जायजा लेते हुए नजर आए. अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी हो जाने का दावा किया है. दो साल के बाद ये पहला मौका होगा, जब श्रद्धालु कोविड की बंदिशों से मुक्त होकर स्नान कर सकेंगे. हालांकि कोरोना के खतरे के मद्देनजर इस बार भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही 100 से ज्यादा जगहों पर कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई गई है. 

ये भी पढ़ें- UP के माफियाओं की डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी, कहा- 'कब्जा छोड़ दें, नहीं तो बुलडोजर है तैयार'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget