एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: अतीक अहमद के दफ्तर में मिले खून के धब्बों पर आई पुलिस की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Atiq Ahmed News: पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूरे घटनास्थल का मुआयना किया है. दफ्तर में खून के निशान नीचे से लेकर ऊपर तक मिले हैं. ये खून किसका है या कैसा खून है इसके बारे में कहना मुश्किल है.

Atiq Ahmed Office: प्रयागराज में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के चकिया स्थित दफ्तर में खून के निशान, खून से सना चाकू और खून के धब्बों वाला सफेद रंग का दुपट्टा मिलने से हड़ंकप मच गया है. ये खून के निशान अतीक के दफ्तर में ग्राउंड फ्लोर से सीढ़ियों पर होते हुए ऊपर तक बिखरे हैं. जिसके बाद इस दफ्तर में किसी अनहोनी के होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं अब इस मामले में पुलिस की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है. आईए आपको बताते हैं कि घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने इस पूरे मामले पर क्या कहा हैं. 

अतीक अहमद के दफ्तर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि "यहां पर जगह-जगह लाल धब्बे के निशान मिले हैं. जो खून की तरह ही दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ये कहा जा सकता है कि ये खून ही है. हालांकि ये खून किसका है या कैसा खून है इसके बारे में अभी कहना मुश्किल है. ये बात जांच के बाद ही पता चलेगी की ये खून किसी इंसान का है या फिर जानवर का है." 

अतीक के दफ्तर में किसका खून?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूरे घटनास्थल का मुआयना किया है. "दफ्तर में खून के निशान नीचे से लेकर ऊपर तक मिले हैं. इस मामले फॉरेंसिक जांच के एफएसएल की टीम को खबर दे गई है. कुछ ही देर में टीम भी यहां पहुंच जाएंगी, जिसके बाद इस मामले पर कुछ कहा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि बिना जांच के फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी के अतीक के दफ्तर में आने की बात को भी नहीं नकारा. उन्होंने कहा कि ये दफ्तर तीनों तरफ से खुला हुआ, ऐसे में यहां पर कोई भी आ जा सकता है."  

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है. वो टीम भी यहां पर पहुंच रही है. इस दफ्तर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगले दो घंटों में इस मामले में और ज्यादा स्थिति साफ हो सकेगी. 

ये भी पढ़ें- Watch: अतीक अहमद के दफ्तर में मिला खून से सना चाकू, जगह-जगह बिखरा हुआ है खून, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget