एक्सप्लोरर

Watch: अतीक अहमद के दफ्तर में मिला खून से सना चाकू, जगह-जगह बिखरा हुआ है खून, देखें वीडियो

Atiq Ahmed: अतीक अहमद की हत्या के बाद उसके दफ्तर के अंदर इस तरह खून के धब्बे मिलना और पूरा दफ्तर अस्त व्यस्त होना बेहद चौंकाने वाला मामला है. पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Atiq Ahmed Office: प्रयागराज (Prayagraj) में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के चकिया स्थित दफ्तर में खून के धब्बे मिलने से हड़कंप मच गया है. इन धब्बों को देखकर ये कहा जा सकता कि ये ज्यादा पुराने नहीं है. अतीक के पूरे दफ्तर में जगह-जगह खून के निशान दिखाई दे रहे हैं. यही नहीं यहां पर एक खून से सना चाकू और एक सफेद रंग का दुपट्टा मिला है, जिस पर भी खून के धब्बे लगे हुए. इन हालातों को इस तरह की आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस दफ्तर में कोई अनहोनी तो नहीं हुई है.

अतीक अहमद की हत्या के बाद उसके दफ्तर के अंदर इस तरह खून के धब्बे मिलना और पूरा दफ्तर अस्त व्यस्त होना बेहद चौंकाने वाला मामला है. खून के ये धब्बे ग्राउंड फ्लोर से होकर ऊपर की ओर तक दिखाई देते हैं. जबकि खून से सना चाकू नीचे ही पड़ा हुआ हैं. खून के निशान ग्राउंड फ्लोर से ऊपर सीढ़ियों पर भी जगह-जगह दिखाई देते हैं. ऊपर कमरे में सोफे पर एक सफेद रंग का दुपट्टा रखा हुआ है, जिस इस पर खून के निशान लगे हुए हैं. एक जगह टूटी हुई चूड़ियां भी मिली हैं. 

अतीक के दफ्तर में मिले खून के निशान

अतीक के दफ्तर में सारा सामान बुरी तरह से अस्त व्यस्त है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यहां पर कुछ ढूंढने की कोशिश की गई है. किचन में भी चावल और दूसरा सामान बेतरतीब हिसाब से फैला हुआ है. किचन के अंदर भी खून के निशान हैं. अलमारी के कपड़े बाहर फैले हुए हैं. कागजों में भी कुछ ढूंढने की कोशिश की गई है जिसकी वजह से दफ्तर में कागज भी बिखरे हुए हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस खबर की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए दफ्तर में पहुंची हुई है और मौके से सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है. पुलिस अतीक के दफ्तर की तलाशी ले रही हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यहां पर क्या हुआ है. क्या यहां पर किसी की हत्या की गई है या फिर यहां कोई अनहोनी हुई है.

चकिया स्थित अतीक का ये वही दफ्तर है जहां पर लोगों का अपहरण कर लाया जाता था और फिर उन्हें टॉर्चर किया जाता था. अतीक अहमद के इस दफ्तर के आगे के हिस्से को बुलडोजर से ढहाया जा चुका है. वहीं अब इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस हाई प्रोफाइल केस में इस दफ्तर की निगरानी क्यों नहीं की गई. पुलिस ने इसे सील क्यों नहीं किया.

ये भी पढ़ें- Watch: अतीक के भाई अशरफ से बरेली जेल में मिले थे असद, गुलाम, उस्मान और शूटर गुड्डू मुस्लिम, CCTV फुटेज से खुलासा    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
UP Election 2027: नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
UP Election 2027: धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget