एक्सप्लोरर

यूरिया बनाने वाली इफको फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से एक कर्मचारी की मौत, करीब आधा दर्जन लोग घायल

फिलहाल इफको के गेट पर परिजनों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा है. लोगों को फैक्ट्री के गेट पर ही रोका गया है.

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हो गया है. यूरिया बनाने वाली इफको फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बॉयलर फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि दिसंबर 2020 में भी इफको प्लांट में एक हादसा हुआ था. इस हादसे में अमोनिया गैस के रिसाव से दो अधिकारियों की मौत हो गई थी. वहीं फिलहाल इफको के गेट पर परिजनों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा है. लोगों को फैक्ट्री के गेट पर ही रोका गया है. फैक्ट्री के अंदर राहत और बचाव का कार्य जारी है.

नाराज लोगों ने इलाहाबाद जौनपुर हाईवे जाम कर दिया

साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. हादसा फूलपुर इफको फैक्ट्री में हुआ है. फिलहाल इफको प्रबंधन अभी मामले में कोई जानकारी नहीं दे रहा है. हालांकि एसपी गंगापार धवल जयसवाल ने हादसे की पुष्टि कर दी है.

वहीं नाराज लोगों ने इलाहाबाद जौनपुर हाईवे जाम कर दिया है. सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग उतर गए हैं. नाराज लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं. इतना ही नहीं मामूली पथराव भी किया गया है. बाजार भी बंद कराए गए हैं. साथ ही इफको प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी स्थानीय लोगों की ओर से की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड: सल्ट सीट पर बीजेपी ने क्यों नहीं की अभी तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget