एक्सप्लोरर

महाकुंभ के दौरान 14 बच्चों ने लिया जन्म, इस खास तरीके से हुआ नामकरण

UP News: महाकुंभ के दौरान एक महीने में 14 बच्चों ने जन्म लिया है, इनमें 8 बेटे और 6 बेटियां हैं. इन बच्चों का नाम करण धार्मिक आधार पर किया गया है. सभी बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ है.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 कई मायनों में ऐतिहासिक बन रहा है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़, आस्था का सैलाब और संगम में डुबकी के साथ-साथ अब यह महापर्व एक अनोखे संयोग का भी गवाह बना है. महाकुंभ के एक महीने के दौरान 14 नवजात शिशुओं का जन्म हुआ है, जिसे श्रद्धालु ईश्वरीय आशीर्वाद मान रहे हैं. इन 14 बच्चों में 8 बेटे और 6 बेटियां हैं. खास बात यह है कि सभी बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ और किसी भी मां को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. नवजातों के नाम भी धार्मिक आधार पर- कुंभ, गंगा, यमुना, नंदी, बजरंगी, सरस्वती, बसंत, बसंती, अमृत, शंकर, कृष्णा और अमावस्या रखे गए हैं

महाकुंभ में सबसे पहले 29 दिसंबर 2024 को एक बच्चे का जन्म हुआ था, जब मेले की तैयारियां चल रही थीं. उसके माता-पिता ने उसका नाम ‘कुंभ’ रखा. इसके अगले ही दिन बांदा जिले की शिवकुमारी (24) ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम ‘गंगा’ रखा गया. शिवकुमारी अपने पति राजेश के साथ महाकुंभ में काम की तलाश में आई थीं, तभी उन्हें प्रसव पीड़ा हुई और उन्हें सेक्टर-2 में बने 100 बिस्तरों वाले सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, जब श्रद्धालुओं को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसे एक शुभ संकेत माना और नवजात को देखने अस्पताल पहुंचने लगे.

समुद्र मंथन के 14 रत्नों से जोड़ा जा रहा संयोग
धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नों की उत्पत्ति हुई थी, जिसे लेकर देवताओं और असुरों में संघर्ष हुआ था. अमृत कलश से बूंदें प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में गिरी थीं, इसी कारण इन चार जगहों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है. इस बार महाकुंभ के दौरान भी 14 बच्चों का जन्म हुआ है, जिसे श्रद्धालु एक दिव्य संयोग मान रहे हैं. महाकुंभ मेला जब से सजा, तब से अब तक कुल 16 नवजातों ने जन्म लिया है. इनमें से 14 बच्चों का जन्म 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) से 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) के बीच हुआ. इस एक महीने के दौरान संगम स्नान और कल्पवास का विशेष महत्व होता है.

हाईटेक अस्पताल में मिल रही बेहतरीन सुविधाएं
सेंट्रल हॉस्पिटल में आईसीयू से लेकर डिलीवरी रूम तक की हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध हैं. सभी बच्चों और उनकी माताओं की हालत सामान्य है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस ऐतिहासिक कुंभ में जन्म लेने वाले ये नवजात न सिर्फ इनके परिवार बल्कि पूरे मेले के लिए विशेष हैं. श्रद्धालु इसे एक अलौकिक घटना मान रहे हैं और नवजातों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: मिल्कीपुर चुनाव हारने के बाद अवधेश प्रसाद का बड़ा फैसला, बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन!

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget