एक्सप्लोरर

UP Politics: मिल्कीपुर चुनाव हारने के बाद अवधेश प्रसाद का बड़ा फैसला, बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन!

Milkipur Election Results: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इसका ऐलान किया है.

Samajwadi party MP Awadhesh Prasad: मिल्कीपुर उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल उठाए हैं. इस बीच फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा दावा किया है.सपा सांसद मिल्कीपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए जिसमें उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को निरस्त कराने की मांग को लेकर कोर्ट जाएंगे. 

सपा सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी ने हाईकोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़े वकीलों से राय ली है और उन्होंने ये बताया कि मामला बहुत गंभीर है यहां तक कि जो वरिष्ठ वकील आए थे उन्होंने जब सारी धमकियां सुनी तो कहा कि ये गंभीर मामला है. चुनाव तो रद्द हो जाएगा और जो-जो अधिकारी है, जिन्होंने बटन को अपनी उंगली से दबाया है उन पर केस भी चलेगा और उन्हें जेल जाने से अब दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी.

मिल्कीपुर उपचुनाव में हार को देंगे चुनौती
अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश के तमाम सांसदों को जानकारी है कि इस चुनाव को लूटा गया है. इस चुनाव को जनता ने नहीं पुलिस अधिकारियों, एसडीएम और तमाम अधिकारियों ने लूटा था जिन्हें कम से कम दो सौ वोट डालने का कोटा दिया गया है. जिसका सबूत भी हमें मिल गया है. जिसमें कहा गया है कि बाबा की इज्जत का सवाल है. उन्होंने कहा कि बाबा की इज्जत नहीं जाने दी जाएगी. तो सारे सबूत हमारे पास हैं.

 

मिल्कीपुर चुनाव में हार को लेकर सपा सांसद ने कहा कि आप चुनाव नहीं हारे हैं. आपके चुनाव पर डाका डाला गया है. ये डकैती कोई दूसरे लोग नहीं थे. ये डकैती डालने वाले सरकारी लोग थे. मैं कहना चाहता हूं कि सरकार आती-जाती रहती है. जब हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को जेल भिजवाने का काम करेंगे ये याद रखे. बता दें कि इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव आयोग के कामकाज और सरकारी अधिकारियों द्वारा चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा चुके हैं.  

अलीगढ़: नुमाइश बाबू का याराना बना मुसीबत! 'रफ्तार' के शो में जमकर चली कुर्सियां, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget