एक्सप्लोरर

Prayagraj News: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में खुफिया कैमरा लगाने के मास्टरमाइंड की दोबारा हुई गिरफ्तारी, एक और को भेजा जेल

Prayagraj News: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाने के मामले में ABP Ganga की खबर का असर हुआ है. जमानत पर रिहा मुख्य आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया. जानें पूरी डिटेल.

Prayagraj Crime News: संगम नगरी प्रयागराज में गर्ल्स हॉस्टल के संचालक द्वारा लड़कियों के बाथरूम के शॉवर में ख़ुफ़िया कैमरा लगाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड किये जाने के सनसनीखेज मामले में एबीपी गंगा चैनल की खबर का बड़ा असर हुआ है. मामले में पुलिस की लापरवाही के चलते मुख्य आरोपी को जेल जाने से पहले ही जमानत मिलने की खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद सरकारी अमला हरकत में आ गया है.

बैकफुट पर आई प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में न सिर्फ मुख्य आरोपी आशीष खरे को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बल्कि कैमरा लगाने में उसके मददगार रहे फ़ैयाज़ नाम के शख्स को भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. 

हॉस्टल संचालक दोबारा गिरफ्तार

आरोपी हॉस्टल संचालक को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए प्रयागराज पुलिस को उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुराने मुक़दमे में कुछ नई धाराएं भी जोड़नी पड़ीं. बहरहाल इस कवायद के बावजूद प्रयागराज पुलिस की मुश्किलें फिलहाल कम होती नज़र नहीं आ रही हैं, क्योंकि मामला अब राष्ट्रीय महिला आयोग और हाईकोर्ट के साथ ही गवर्नर व सीएम तक पहुंच चुका है.

लड़कियों के बाथरूम में लगा रखा था ख़ुफ़िया कैमरा 

प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके में पुलिस लाइंस के ठीक सामने आशीष खरे नाम का एक शख्स अपने घर की पहली मंज़िल पर गर्ल्स हॉस्टल चलाता था. इस मामले का खुलासा गुरुवार को हुआ था कि हॉस्टल संचालक आशीष खरे ने लड़कियों के बाथरूम के शॉवर में ख़ुफ़िया कैमरा लगा रखा था.

इस ख़ुफ़िया कैमरे का आउटपुट वह नीचे रखे कम्प्यूटर पर लेता था. छानबीन में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी हॉस्टल संचालक आशीष खरे लड़कियों के निजी पलों को न सिर्फ अपने कम्प्यूटर पर लाइव देखता था, बल्कि उसकी रिकार्डिंग भी करता था. आरोपी आशीष के कम्प्यूटर पर कई आपत्तिजनक वीडियो देखे भी गए थे. इस मामले के खुलासे के बाद प्रयागराज में कोहराम मच गया था. पुलिस ने भी बड़े -बड़े दावे करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही थी.

हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही उसे जैसे ही स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया, उसे फ़ौरन जमानत मिल गई और वह जेल जाने से पहले ही फ़िर से आज़ाद हो गया. आरोपी को जेल जाने से पहले ही जमानत मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े होने लगे थे. आरोप यह लग रहा था कि पुलिस ने जो धाराएं लगाई थीं, वह सभी जमानती थीं, इसलिए आशीष को आसानी से जमानत मिल गई थी.

छात्राओं पर दबाव बनाए जाने का था खतरा 

अगर पुलिस ने कुछ और धाराएं लगाई होतीं तो आरोपी को जेल जाना पड़ता. सबसे बड़ी बात यह थी कि आरोपी के छूटने के बाद छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो का दुरूपयोग किये जाने और हॉस्टल में रही छात्राओं को डरा- धमकाकर उन पर दबाव बनाए जाने का खतरा भी था. चैनल एबीपी गंगा ने पुलिस की सुस्ती व लापरवाही की खबर को प्रमुखता से दिखाया था.

एबीपी गंगा पर खबर दिखाए जाने के बाद प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने शनिवार की शाम को ही यह दावा किया था कि पूरे मामले की समीक्षा कर फिर से ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे. बहरहाल इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने पहले तो लड़कियों के बाथरूम में ख़ुफ़िया कैमरा लगाने वाले टेक्नीशियन फ़ैयाज़ की गिरफ्तारी की. फ़ैयाज़ के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी आशीष के खिलाफ दर्ज मुक़दमे में कई धाराएं बढ़ाईं. इतना ही नहीं एक छात्रा से नई तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ एक नया मुकदमा भी दर्ज किया.

इस नई एफआईआर में आशीष पर आरोप लगा कि वह शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता है. उसे बेवजह परेशान करता है. ब्लैकमेल करने की धमकी देता है और विरोध करने पर अंजाम भुगतने की बात भी कहता है. बहरहाल प्रयागराज पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल केस के मास्टर माइंड आशीष खरे और कैमरा फिट करने वाले टेक्नीशियन फ़ैयाज़ को जेल भेज दिया है.

महिला आयोग और हाई कोर्ट तक पहुंचा मामला

हालांकि सपा नेता डॉ ऋचा सिंह राष्ट्रीय महिला आयोग के बाद इस मामले को अब हाईकोर्ट लेकर गई है. कानून की पढ़ाई कर रही नौ छात्राओं और प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने भी महिला आयोग से शिकायत की है. सवाल यह उठता है कि एबीपी गंगा की खबर के बाद प्रयागराज पुलिस ने हरकत में आकर गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के निजी पलों के वीडियो ख़ुफ़िया कैमरे में कैद करने के मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया है, लेकिन शहर में नियमों और मानकों के खिलाफ चल रहे लड़कियों के हॉस्टल पर शिकंजा कब कसेगा. लडकियां कब खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी और कब वह बेफिक्र होकर अपनी पढ़ाई व काम में मन लगा सकेंगी.

इसे भी पढ़ें:

Kanpur Violence पर आजमगढ़ से BJP प्रत्याशी निरहुआ ने कहा- 'ऐसे उपद्रवियों की अच्छे से होगी दवा'

Unnao News: सरकारी और किसानों की जमीन पर किया था कब्जा, DM ने लिया बड़ा एक्शन, 55 लाख की संपत्ति कुर्क

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget