एक्सप्लोरर

महाकुंभ में आए बाल राम, 5 साल की उम्र में करते हैं बड़ी-बड़ी बातें, बुजुर्ग भी पैर छूकर लेते हैं आशीर्वाद

पांच साल के बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज जब भगवान राम की वेशभूषा में महाकुंभ में निकलते हैं, तो उनके दर्शन कर आशीर्वाद लेने वालों की भीड़ उमड़ती है. साधु संत तो इन्हें देखकर डमरू बजाने लगते हैं. 

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के बाद प्रयागराज में आयोजित पहले महाकुंभ में पांच साल के बाल राम भी श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए पहुंचे हैं. यह बाल राम  प्रयागराज के उस श्रृंगवेरपुर धाम से आए हुए हैं, जहां राजा दशरथ द्वारा कराए गए यज्ञ के बाद ही भगवान राम का जन्म हुआ था. बाल राम का यह भी मानना है कि सरकार को करेंसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बजाय भगवान राम के चित्र छापने चाहिए ताकि देश में सही मायने में राम राज्य स्थापित हो सके. यह भजन और भगवान राम पर आधारित गीत भी मासूम आवाज में सुनाते हैं.

पांच साल के बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज जब भगवान राम की वेशभूषा में महाकुंभ में निकलते हैं, तो उनके दर्शन कर आशीर्वाद लेने वालों की भीड़ उमड़ती है. भक्ति भाव में विभोर श्रद्धालु पांच साल के बालक में भगवान राम का स्वरूप देखकर उम्र का फर्क समझे बिना उनके पैर छूते हैं और आशीर्वाद लेते हैं. यह बाल राम न सिर्फ आकर्षक रूप में नजर आते हैं, बल्कि तोतली जुबान में धर्म और अध्यात्म पर उपदेश भी देते हैं. भजन और गीत सुनाते हैं. यह बाल राम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं.

बाल राम का नाम श्रीश्र बाहुबली महाराज
पांच साल के इस बाल राम का नाम श्रीश बाहुबली महाराज है. यह एलकेजी के छात्र हैं. यह प्रयागराज के जिस श्रृंगवेरपुर धाम से आए हुए हैं, उसका भगवान राम से बेहद गहरा नाता है. राजा दशरथ ने यही पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था. भगवान राम के बाल सखा निषादराज यही के रहने वाले थे. मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने यही राजसी वेशभूषा का त्याग किया था. उनके वनवासी जीवन की शुरुआत यहीं से हुई थी और केवट ने यहीं से उन्हें गंगा नदी पार कराकर चित्रकूट की सीमा में प्रवेश कराया था. 

पांच साल के श्रीश बाहुबली महाराज पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे, जब अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान राम के बाल रूप में लोगों को दर्शन देते थे. महाकुंभ में यह बाल राम पीले रंग के कपड़ों में हाथ में धनुष थामे लोगों के बीच आते हैं तो साक्षात राम के स्वरूप में नजर आते हैं. श्रद्धालु इन्हें देखकर प्रभु राम के नाम का जयकारा लगाते हैं. कुछ श्रद्धालु तो इनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. साधु संत तो इन्हें देखकर डमरू बजाने लगते हैं. 


महाकुंभ में आए बाल राम, 5 साल की उम्र में करते हैं बड़ी-बड़ी बातें, बुजुर्ग भी पैर छूकर लेते हैं आशीर्वाद

महाकुंभ में व्यवस्थाओं को लेकर योगी-मोदी की तारीफ की
यह बाल राम भले ही पांच साल की छोटी उम्र के हो, लेकिन हर बात का फर्राटेदार तरीके से जवाब देते हैं. इनकी दलील है कि यह भगवान राम का रूप धरकर हर माता-पिता से यह अनुरोध करना चाहते हैं कि वह अपने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम जैसा बनाने की कोशिश करें. बच्चे राम जैसे होंगे तभी माता-पिता का सम्मान करेंगे. बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज महाकुंभ में मोदी और योगी की सरकारों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहते हैं और उन्हें श्रृंगवेरपुर धाम आने का निमंत्रण देना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें अपने हेलीकॉप्टर पर बिठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए ले जाएं.

यह भी पढ़ें- IITian Baba को कुंभ के मेले में मिली बहन, एक-दूसरे से मिलती-जुलती है कहानी, जुड़ा खास कनेक्शन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget