एक्सप्लोरर

विकास दुबे एनकाउंटर की जांच कर रहे न्यायिक आयोग का प्रयागराज दौरा रद्द, वकीलों ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस बीएस चौहान विकास दुबे एनकाउंटर की जांच कर रहे हैं. वकीलों के विरोध के चलते उनका हाईकोर्ट दौरा रद्द हो गया है. वकीलों ने हाईकोर्ट परिसर में नहीं घुसने देने का एलान किया था.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों के विरोध के एलान के चलते विकास दुबे एनकाउंटर की जांच कर रहे न्यायिक आयोग का प्रयागराज दौरा रद्द हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस बीएस चौहान की अगुवाई में सोमवार को न्यायिक आयोग दौरा प्रस्तावित था. बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर की वास्तविकता जांचने के लिए न्यायिक आयोग के सदस्यों को इलाहाबाद हाईकोर्ट आना था.

हाईकोर्ट दौरे पर जताया एतराज न्यायिक आयोग को ये पता लगाना था कि विकास दुबे को यहां किन हालातों और आधार पर पहले जमानत मिली थी. इस दौरान हाईकोर्ट में कुछ लोगों का बयान दर्ज हो सकता था. रिटायर्ड जस्टिस बीएस चौहान घटना की जांच के लिए गठित जांच कमेटी के चेयरमैन हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस बीएस चौहान की अगुवाई वाले न्यायिक आयोग के हाईकोर्ट दौरे पर एतराज जताया था.

वकीलों ने किया था विरोध इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने कहा गया था अगर जस्टिस चौहान कोर्ट परिसर में पहुंचे तो प्रदेश भर के अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगें. वकीलों ने विरोध करने और हाईकोर्ट परिसर में नहीं घुसने देने का एलान भी किया था. बार एसोसिएशन का कहना है कि जांच समिति अपने दायरे से बाहर जाकर न्यायालय और न्यायिक व्यवस्था की जांच नहीं कर सकती है.

न्यायपालिका को अपमानित करने का आरोप बार एसोसिएशन ने जांच के नाम पर न्यायपालिका को अपमानित करने का भी आरोप लगाया था. 8 जनवरी को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आपात बैठक में विरोध करने का फैसला लिया गया था. ये बैठक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई थी. वकीलों की नाराजगी और विरोध के एलान के चलते खुफिया विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट दी थी जिसके बाद हंगामे की आशंका के चलते न्यायिक आयोग का हाईकोर्ट दौरा रद्द हो गया है.

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार एके-47 से अंजाम देने की चेतावनी

Farmers Protest: राकेश टिकैत की चेतावनी, 26 जनवरी को परेड में एक तरफ चलेंगे टैंक, दूसरी तरफ ट्रैक्टर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget