एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: गरीबों के घर का सपना होगा साकार, माफिया अतीक से छुड़ाई गई जमीन पर बने फ्लैट्स का आवंटन आज

Prayagraj News: आवंटियों को चाबी सौंपने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) खुद प्रयागराज आ सकते हैं. निकाय चुनाव के दौरान 2 मई को प्रयागराज आए सीएम ने चाबी सौंपने की घोषणा की थी. 

UP News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) आज (9 जून) को माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) के कब्जे से मुक्त कराई गई नजूल जमीन पर बने फ्लैटों का आवंटन करेगा. दोपहर 2 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आवंटन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 76  फ्लैट्स बनाए गए हैं. 6030 लोगों में वेरिफिकेशन के बाद 1590 पात्र आवेदक पाए गए हैं. पात्र आवेदकों को ही लॉटरी में शामिल किया जाएगा. लाभार्थियों को महज 3 लाख 50 हजार में 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मिलेगा. दो कमरे, किचन और टॉयलेट की सुविधा से लैस एक फ्लैट की कीमत 6 लाख रुपये है.

अतीक अहमद के कब्जे की जमीन पर बने फ्लैट्स

फ्लैटों पर डेढ़ लाख रुपए केंद्र सरकार और एक लाख राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण 76 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन करेगा. बता दें कि माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई नजूल जमीन पर गरीबों के लिए आशियाना बनाया गया है. पॉश इलाके लूकरगंज में 1731 वर्ग मीटर नजूल जमीन पर माफिया अतीक अहमद का कब्जा था. किसी माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर देश का पहला प्रोजेक्ट है.

सीएम योगी चाबी सौंपने आ सकते हैं प्रयागराज

सीएम योगी ने ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास 26 दिसंबर 2021 को किया था. 76 फ्लैटों के लिए 4 मंजिला दो टावर बनाए गए हैं. पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग तैयार की गई है. आवंटियों को कॉमन हॉल और पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी. फ्लैटों को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर सियासी बयानबाजी भी हो चुकी है. आवंटियों को चाबी सौंपने सीएम योगी आदित्यनाथ खुद प्रयागराज आ सकते हैं. निकाय चुनाव के दौरान 2 मई को प्रयागराज आए सीएम ने खुद आकर लाभार्थियों को चाबी सौंपने की घोषणा की थी. 

Gangster Sanjeev Jeeva: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या मामले में एक्शन, कोर्ट की सुरक्षा में तैनात सात पुलिसकर्मी निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget