एक्सप्लोरर

प्रयागराज में बोले डिप्टी सीएम मौर्य- यूपी की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, लापरवाही पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

प्रयागराज में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी सरकार बारिश के सीजन में सड़कों पर हुए गड्डों को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रही है.

प्रयागराज, एबीपी गंगा: बारिश के सीजन में सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर यूपी की योगी सरकार अब सख्त रुख अपनाने जा रही है. डिप्टी सीएम और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि बारिश और ओवरलोडिंग की वजह से सड़कों पर हुए गड्ढों को ठीक करने का काम शुरू करा दिया गया है. सभी को काम के हिसाब से डेडलाइन सौंप दी गई है. अगर इस डेडलाइन में सड़कों की मरम्मत और पैचिंग का काम पूरा नहीं हुआ तो न सिर्फ संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, बल्कि लापरवाह अफ़सरों पर भी एक्शन होगा. उनके मुताबिक़ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के काम में कतई लापरवाही और हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डिप्टी सीएम का कहना है कि बारिश में हर साल सड़कों का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाता है. पानी भरने के बाद जब इन सड़कों पर ओवरलोड वाहन गुज़रते हैं तो गड्ढे हो जाते हैं. इस बारे में पहले से नियम हैं कि जो विभाग और ठेकेदार किसी सड़क को बनाएगा, अगले कुछ सालों तक उसकी मरम्मत और पैचिंग की ज़िम्मेदारी भी उसकी ही होती है. नियम का कड़ाई से पालन हो, इसके लिए सभी को ज़रूरी हिदायत दे दी गई है.

उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी सूरत में तकलीफ नहीं होने दी जाएगी. सड़कों को न सिर्फ जल्द ही गड्ढामुक्त किया जाएगा बल्कि इसके लिए अभियान भी शुरू कर दिया गया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि सड़कों पर होने वाले काम की मॉनिटरिंग भी कराई जाएगी, ताकि इसकी सच्चाई सामने आ सके. केशव मौर्य के मुताबिक़ सड़कों का काम अब पूरी क्वालिटी के साथ कराया जाएगा और इसके ज़रिये विकास को गति दी जाएगी.

ये भी पढ़ेंः चंदौलीः दो भाइयों ने मिलकर कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस को चकमा देने के लिए मांगी परिवार से फिरौती भदोहीः अब विधायक विजय मिश्रा की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज, शिकायतकर्ता को धमकाने का आरोप 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget