एक्सप्लोरर

गैंगस्टर मामले में भी तय हुआ बाहुबली धनंजय पर आरोप, अजीत सिंह मर्डर केस में एक और कानूनी दांव खेलने की चर्चा

गैंगस्टर मामले में अदालत से आरोप तय होने के बाद धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़नी तय हैं. हालांकि, माना जा रहा है कि लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह मर्डर केस में कानूनी पेचीदगियों का फायदा उठाने के लिए ही धनंजय ने एक और कानूनी दांव खेला है.

प्रयागराज: जौनपुर के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रयागराज की स्पेशल एमपी -एमएलए कोर्ट ने धनंजय पर अब गैंगस्टर के मामले में आरोप तय कर दिए हैं. कोर्ट ने इस मुकदमे का ट्रायल शुरू करने के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की है. गैंगस्टर मामले में अदालत से आरोप तय होने के बाद धनंजय की मुश्किलें बढ़नी तय हैं. हालांकि, माना जा रहा है कि लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह मर्डर केस में कानूनी पेचीदगियों का फायदा उठाने के लिए ही धनंजय ने एक और कानूनी दांव खेला है.

प्रयागराज की जेल में खुद को सुरक्षित मान रहा है धनंजय दरअसल, वो खुद को प्रयागराज की जेल में ही ज्यादा सुरक्षित मान रहा है और लखनऊ जाने से बचना चाहता है. कानून के जानकारों का कहना है कि स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर के जिस मामले में धनंजय समेत चार लोगों पर आरोप तय करते हुए एक अप्रैल से ट्रायल शुरू करने की बात कही है, उस मामले में ट्रायल शुरू होने के बाद लखनऊ पुलिस अजीत सिंह मर्डर केस में उसे कस्टडी रिमांड पर तो ले सकती है, लेकिन प्रयागराज से उसे आसानी से लखनऊ की जेल में शिफ्ट नहीं करा सकती है.

ट्रायल शुरू करने के लिए एक अप्रैल की तारीख तय जौनपुर के केराकत थाने की पुलिस ने धनंजय के खिलाफ पिछले दिनों गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया था. केराकत थाने की पुलिस ने इस मामले में धनंजय समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने जौनपुर पुलिस की इस चार्जशीट को मंजूर करते हुए धनंजय समेत सभी आरोपियों पर चार्ज फ्रेम कर दिया. अदालत ने इस मामले में ट्रायल शुरू करने के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की है.

तीन अन्य के खिलाफ भी ट्रायल शुरू होगा गैंगस्टर मामले में धनंजय के साथ ही आशुतोष सिंह, सुशील सिंह उर्फ़ डब्बू और पुनीत सिंह पर भी आरोप तय किए गए हैं. ये तीनों धनंजय के करीबी बताए जाते हैं. इन तीनों के खिलाफ भी एक अप्रैल से धनंजय के साथ ही ट्रायल शुरू होगा. अदालत ने इस मामले में अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश कुमार गुप्ता और एसपीओ वीरेंद्र सिंह की दलीलों को सुनने के बाद धनंजय समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय किए हैं.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: हाईकोर्ट में पेंडिंग हैं तकरीबन 8 लाख मुकदमे, वकीलों की हड़ताल से और बढ़ेगा बोझ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget