एक्सप्लोरर

Atique Ahmed News: प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद पर एक और मामला दर्ज, जानिए- इसबार क्या हैं आरोप?

Another FIR On Atique Ahmed: साबरमती जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हो गई है. उन पर सरकारी अमले द्वारा तोड़े गए अवैध निर्माण को फिर से बनवाने का आरोप है.

Another FIR On Atique Ahmed: गुजरात की साबरमती जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद (Atique Ahmed) के खिलाफ प्रयागराज (Prayagraj) में एक और एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) ने शहर के धूमनगंज थाने में दर्ज कराई है. अतीक अहमद पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी अमले द्वारा सितंबर 2020 में बुलडोजर (Bulldozer) से ढहाए गए पुश्तैनी मकान में कुछ महीनों बाद फिर से बाउंड्री वॉल तैयार करा दी. इसके साथ ही तोड़े गए घर की जमीन पर कुछ नए निर्माण भी करा दिए. हालांकि इस अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने एक बार फिर से इसी 28 मार्च को गिरा दिया था. लेकिन अब इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत कर की गई है.

अतीक अहमद के खिलाफ एक और एफआईआर

अतीक अहमद के खिलाफ ये एफआईआर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अफसर बीएन सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई है. इसमें बाहुबली अतीक अहमद को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों के शामिल होने का भी जिक्र किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बाहुबली अतीक अहमद पिछले कई सालों से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. ऐसे में संभावना यह जताई जा रही है कि इस एफआईआर पर पुलिस जांच में अतीक के परिवार वालों व करीबियों का नाम शामिल कर उन पर भी शिकंजा कसा जा सकता है. हालांकि कार्रवाई के दो महीने बाद एफआईआर दर्ज कराया जाना सरकारी अमले की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है. 

UP Politics: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भर्ती को लेकर अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल कहा- कहीं देर न हो जाए..

अवैध निर्माण मामले में हुई एफआईआर

दरअसल साल 2020 में अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान पर हुए अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिरवा दिया था. जिसके कुछ महीनों बाद ही यहां पर फिर से बाउंड्री वॉल तैयार करवा दी गई. यही नहीं उनका जो घर तोड़ा गया था उस पर भी कुछ निर्माण करवा दिया गया था. लेकिन इस अवैध निर्माण को भी प्रशासन ने एक बार फिर से 28 मार्च को ढहा दिया. 

ये भी पढ़ें- 

UP Budget Session 2022: यूपी में बजट सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर सपा विधायकों ने की नारेबाजी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget