एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भर्ती को लेकर अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- कहीं देर न हो जाए...

Varun Gandhi Tweet: पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भर्ती नहीं होने की वजह से युवा हताश हैं. इस पर सरकार को जल्द से जल्द कदम उठाने होंगे.

Varun Gandhi Raised Questions On BJP Government: यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) से बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने एक बार फिर बेरोजगारी और पेपर लीक मामले को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है. वरुण गांधी ने ट्वीट (Varun Gandhi Tweet) करते हुए खाली पड़े हुए पद और सिस्टम पर हावी होते शिक्षा माफिया को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा और कहा कि इस पर आज से और अभी से काम करना पड़ेगा. कहीं ऐसे न हो कि देर हो जाए. उन्होंने कहा कि भर्ती नहीं होने की वजह से छात्र काफी हताश हो चुके हैं. 

 वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरा

वरुण गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया और बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि, "अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्ताँ बन चुका है. छात्र अब सिर्फ ‘पढ़ाई’ नही करता, अपने हक की ‘लड़ाई’ भी स्वयं लड़ता है. अरसों से लटकी भर्तियाँ और रेत की तरह फिसलता वक्त, छात्र हताश है." उन्होंने आगे लिखा कि, "बिना कारण रिक्त पड़े पद, लीक होते पेपर, सिस्टम पर हावी होता शिक्षा माफिया, कोर्ट-कचहरी व टूटती उम्मीद. छात्र अब प्रशासनिक अक्षमता की कीमत भी स्वयं चुका रहा है. चयन सेवा आयोग कैसे बेहतर हो,परीक्षाएं कैसे पारदर्शी एवं समय पर हों, इसपर आज और अभी से काम करना होगा. कहीं देर ना हो जाए."

Muzaffarnagar News: बीकेयू में फूट के बाद बढ़ीं राकेश टिकैत और नरेश टिकैत की मुश्किलें, लगा ये बड़ा आरोप 

पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं वरुण

वरुण गांधी पिछले काफी समय से अपनी ही सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने राशन कार्ड के मुद्दे पर ट्वीट कर योगी सरकार को घेरा था और कहा कि पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र. अगर सरकार चुनाव देखकर ही मानक तय करेगी तो अपनी विश्वसनीयता खो बैठेगी. दरअसल वरुण गांधी पिछले काफी समय से बीजेपी में नाराज चल रहे हैं. यूपी विधानसभा चुनाव में भी वो सक्रिय नहीं दिखाई दिए थे और न ही किसी उम्मीदवार को समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे. बीजेपी ने भी उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया था. 

ये भी पढ़ें- 

UP Budget Session 2022: यूपी में बजट सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर सपा विधायकों ने की नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget