एक्सप्लोरर

Allahabad University Protest: धक्का-मुक्की से नाराज चीफ प्रॉक्टर ने की छात्रों की गिरफ्तारी की मांग, कहा- 'अब मैं दूंगा धरना'

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. यहां आज छात्रों और प्रोफेसर के बीच धक्का-मुक्की हो गई जिससे नाराज प्रॉक्टर ने छात्रों की गिरफ्तारी की मांग की है.

UP News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के छात्रों का आंदोलन (Students Protest) थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूनिवर्सिटी कैम्पस में आज भी देर तक हंगामा हुआ. यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर और दूसरे प्रोफेसरों की छात्रों के साथ झड़प भी हुई. नाराज चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार (Harsh Kumar) ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि अगर आंदोलन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह खुद धरने पर बैठेंगे.
 
प्रॉक्टर ने लगाए ये आरोप
 
चीफ प्राक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कहा है कि छात्र पुलिस की मौजूदगी में प्रोफेसरों से धक्का-मुक्की करते रहे, लेकिन पुलिस ने कोई भी कदम नहीं उठाया. उनके मुताबिक पुलिस का यह रवैया कतई ठीक नहीं है. प्रोफेसर हर्ष कुमार का साफ तौर पर कहना है कि पुलिस अगर इन आंदोलनकारी छात्रों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो वह खुद इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे. इतना ही नहीं एफआईआर दर्ज नहीं होने पर वह खुद धरने पर बैठेंगे. चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि छात्रों के आंदोलन में कई बाहरी लोग भी घुस आए हैं. यह बाहरी लोग अराजकता फैला रहे हैं. वैसे यूनिवर्सिटी की तरफ से आज पहली बार कोई जिम्मेदार व्यक्ति सामने आया. दरअसल अपने आंदोलन की कड़ी में छात्र आज वाइस चांसलर के पुतले की प्रतीकात्मक तौर पर अर्थी निकालने की तैयारी में थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से पुतला छीन लिया था.  
 
प्रोफेसर को धक्का-मुक्की में लग गई चोट
 
यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने इस दौरान छात्रसंघ भवन के गेट को बंद कर उस पर ताला जड़ दिया था. इससे छात्र नाराज हो गए थे. नाराज छात्रों ने जबरन ताला तोड़कर गेट को खोल दिया. इस हंगामे की खबर पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार और दूसरे कई प्रोफेसर छात्रसंघ भवन गेट पर आ गए. उन्होंने गेट को फिर से बंद कराने की कोशिश की. इस दौरान छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों में जमकर कहासुनी और झड़प हुई. चीफ प्रॉक्टर का आरोप है कि इस धक्का-मुक्की में किसी ने एक प्रोफेसर को लात मार दी. इस पर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार नाराज हो गए.  वैसे चीफ डॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार 15 नामजद और100 अज्ञात छात्रों के खिलाफ पहले ही एक एफ आई आर दर्ज करा चुके हैं.
 
प्रॉक्टर के आरोप को छात्रों ने बताया झूठा
 
 दूसरी तरफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए उन्हें तानाशाह करार दिया है. छात्रों का कहना है कि प्रोफेसर को लात मारने का आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत है. छात्र अपनी मर्यादा कतई नहीं भूलते. चीफ प्रॉक्टर सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह का आरोप लगा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि चीफ प्रॉक्टर ने यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड्स के जरिए खुद छात्रों के साथ बदसलूकी कराई और वह पुलिसकर्मियों को भी लाठी चलाने के लिए लगातार उकसा रहे थे. स्टूडेंट्स ने पुलिस और सिक्योरिटी गार्डस पर कई छात्रों को पीटने का आरोप लगाया है. कल इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का स्थापना दिवस भी है. ऐसे में कल एक बार फिर से हंगामा होने की आशंका जताई जा रही है.
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget