एक्सप्लोरर

Allahabad University: बेनतीजा रही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन-छात्रों की बैठक, दोनों गुटों तीखी की हुई नोकझोंक

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आज प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बैठक की, लेकिन यह बैठक बेनतीजा साबित हुई. दोनों ही पक्ष अपने-अपने एजेंडे को लेकर अड़ा रहा जिससे कोई नतीजा नहीं निकल पाया.

UP News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad Central University) में छिड़ा विवाद फिलहाल खत्म नहीं हो सका है. यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रों के बीच आज तकरीबन ढाई घंटे तक बातचीत जरूर हुई, लेकिन यह बातचीत पूरी तरह बेनतीजा साबित हुई. बैठक  के बाद जमकर हंगामा भी हुआ छात्रों और चीफ प्रॉक्टर में तीखी नोकझोंक हुई. इतना ही नहीं बैठक खत्म होने के बाद छात्रों ने तो अपनी बातें रखी लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोग मीडिया के कैमरों को देखकर भागते हुए नजर आए.
 
वाइस चांसलर करेंगे अंतिम फैसला
 बातचीत के दौरान छात्र और यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी अपनी जिद पर अड़े रहे. हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से यह जरूर कहा गया कि छात्रों ने जो बातें रखी हैं वह वाइस चांसलर को बताई जाएंगी और अब इस मामले में अंतिम फैसला वाइस चांसलर को ही करना होगा. चार गुना फीस बढ़ोतरी के विरोध में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. जिला और पुलिस प्रशासन के दखल पर यूनिवर्सिटी प्रशासन आज आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बातचीत को तैयार हुआ. हालांकि छात्रों की तरफ से दिए गए तमाम नामों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिजेक्ट कर दिया और सिर्फ 20 छात्रों को ही बैठक में शामिल होने को कहा. इस बैठक में जिला और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.
 
 
इसलिए बेनतीजा रही बैठक
 
बैठक दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम करीब 5:30 बजे तक चली. हालांकि ढाई घंटे तक चली बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फीस बढ़ाने की अपनी दलीलें गिनाई तो वहीं छात्रों की तरफ से बढ़ी हुई फीस वापस लिए जाने, छात्रसंघ बहाल किए जाने और छात्रों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लिए जाने की बात कही गई. दोनों पक्ष अपने-अपने एजेंडे पर कायम रहे. इस वजह से इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका.  बैठक बेनतीजा होने से बाहर निकल कर छात्रों ने हंगामा भी किया. छात्रों की तरफ से कहा गया कि जब यूनिवर्सिटी प्रशासन को अड़ियल रवैया ही अपनाना है तो फिर बातचीत क्यों की गई. कुछ छात्रों की चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार से तीखी नोकझोंक भी हुई. हालांकि पुलिस और प्रशासन के लोगों ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और चीफ प्रॉक्टर समेत यूनिवर्सिटी के दूसरे दिन जिम्मेदार लोगों को दूसरे रास्तों से बाहर निकाला.  बैठक खत्म होने के बाद छात्रों ने मीडिया को बातचीत विफल होने की जानकारी दी, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोगों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की.
 
ये भी पढ़ें -
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget