एक्सप्लोरर

Prayagraj Violence: हिंसा में शामिल कम उम्र के बच्चों के साथ सख्ती नहीं बरतेगा प्रशासन, उपद्रवियों के पोस्टर लगाने से भी इनकार

Prayagraj Violence News: प्रयागराज में जुमे की नमाज के दौरान हुई हिंसा में बड़े पैमाने पर छोटे-छोटे बच्चों से हिंसा कराई गई, जिसे लेकर एसएसपी अजय कुमार ने बड़ा बयान दिया है.

Prayagraj Violence News: प्रयागराज में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुई हिंसा को लेकर एसएसपी अजय कुमार (SSP Ajay Kumar) ने बड़ा बयान दिया है. एसएसपी ने साफ कहा है साजिश रचने वालों ने इस हिंसा में बड़े पैमाने पर कम उम्र के छोटे बच्चों का इस्तेमाल किया. उन्हें आगे कर उनसे पत्थरबाजी कराई. ऐसे में बच्चों के खिलाफ कोई भी कदम उठाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा लेकिन घटना की साजिश करने वालों और बच्चों का इस्तेमाल करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी के बयान से माना जा रहा है कि बच्चों को गिरफ्तार करने की बजाय उनके अभिभावकों को अल्टीमेटम दिया जा सकता है. 
 
बच्चों के साथ नरमी से पेश आएगा प्रशासन
एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि हिंसा में शामिल ऐसे उपद्रवी जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, उनके बारे में गुपचुप तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही उनकी धरपकड़ की जाएगी. फिलहाल उनके पोस्टर लगाए जाने या उनकी पहचान सार्वजनिक किए जाने की कोई योजना नहीं है. इस बारे में ये तय किया गया है कि सिर्फ उन्हीं के खिलाफ सख्ती कर कार्रवाई की जाएगी जो अपराधी किस्म के हैं. किसी के बहकावे में आकर नासमझी में गलती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी. उन्होंने बार-बार दोहराया कि कानून में यकीन रखने वाले और शांति व्यवस्था को बरकरार रखने वाले सभी लोग प्रशासन के भाई व मित्र हैं, भले ही वह किसी भी कम्युनिटी से हों.
 
डीएम-एसएसपी ने किया अटाला का दौरा 
डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार पांडे समेत तमाम अधिकारी आज हिंसाग्रस्त अटाला इलाके की गलियों में भी गए. वहां लोगों से संवाद स्थापित किया और माहौल को सामान्य करने की कोशिश की. लोगों से इस बात की अपील भी की कि वह माहौल को सामान्य करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग करें. सामान्य लोगों को कतई परेशान नहीं किया जाएगा. अफसरों के गलियों में जाकर बातचीत व अपील करने के बाद आज हिंसा ग्रस्त अटाला इलाके में माहौल सामान्य नजर आया. हालांकि बाजार और दुकानें आज भी बंद है.
दरअसल अधिकारियों की असली चिंता अब अगले शुक्रवार को लेकर है और इसी के मद्देनजर वह लोगों को भरोसे में लेकर माहौल को सामान्य करनेये  में लगे हुए हैं. अफसरों ने यह भी बताया कि जिले में सभी थानों पर स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की जाएगी. 
 
ये भी पढ़ें-
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget