एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज के बस कंडक्टर पर हुए हमले को लेकर योगी सरकार सख्त, एक्शन में यूपी ATS

UP Crime News: यूपी एटीएस आरोपी छात्र के बैकग्राउंड को खंगाल रही है, और पता लगाया जा रहा है कि बस कंडक्टर पर हमला करनेवाले इंजीनियरिंग छात्र का आतंकी संगठन से कनेक्शन तो नहीं है.

UP Crime News: प्रयागराज में कथित रूप से पैगंबर का अपमान बताकर इंजीनियरिंग के छात्र द्वारा इलेक्ट्रिक बस के कंडक्टर पर चापड़ से हमला किया गया है. वहीं आरोपी छात्र के बैकग्राउंड को खंगाला जा रहा है. उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वायड यानी (ATS) भी जांच में लगी है. आरोपी छात्र के आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका पर यूपी एटीएस को जांच में शामिल किया गया. यूपी एटीएस की टीम ने आरोपी छात्र के घर पहुंचकर परिवारवालों से पूछताछ की. आरोपी छात्र लारेब हाशमी के कमरे की तलाशी भी ली गई है. परिवारवालों ने एटीएस की टीम के सामने बयान दर्ज कराया है.

एटीएस को मिली जांच की जिम्मेदारी

बता दें कि शुक्रवार को प्रयागराज में बस कंडक्टर पर चापड़ से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई थी. हमले में बस कंडक्टर हरिकेश बुरी तरह घायल हो गया था. आरोपी हमलावर की पहचान लारेब हाशमी के तौर पर हुई. लारेब हाशमी यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र है. हमला करने के बाद इंजीनियरिंग का छात्र लारेब हाशमी मौके से फरार हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी का वीडियो सामने आया था. डेढ़ मिनट के वीडियो में धार्मिक टिप्पणी करते हुए आरोपी छात्र बस कंडक्टर पर हमले की वजह पैगंबर का अपमान बता रहा है. 

हमलावर छात्र से अस्पताल में पूछताछ

घटना के कुछ समय बाद लारेब हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी छात्र की निशानदेही पर हथियार बरामद करने जा रही थी. लारेब हाशमी पुलिस पर हमला कर कस्टडी से रात को भागने लगा. पुलिस ने लारेब हाशमी पर जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से लारेब हाशमी घायल हो गया. पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अस्पताल में आरोपी से पूछताछ कर रही हैं. पीड़ित कंडक्टर का एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. परिजनों के मुताबिक हरिकेश की हालत में सुधार हो रहा है. 

UP News: कमरे में फंदे पर लटकी मिली फेमस यूट्यूबर मालती देवी, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget