एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra: प्रयागराज में कांवड़ियों का खास अंदाज में हुआ स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

प्रयागराज में आज कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराई गई. आज उन रास्तों पर फूलों की बारिश हुई जहां से कांवड़िए बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए निकले थे.

UP News: कोरोना (Corona) के साये में दो साल गुजारने के बाद इस बार सावन (Sawan) के महीने में बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) पर निकले हैं. कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी की योगी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं. जगह-जगह हेलीकॉप्टरों के जरिए कांवड़ियों के जत्थों पर फूलों की बारिश की जा रही है. इसी कड़ी में आज संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में भी हेलीकॉप्टर ने कावड़ियों पर फूल बरसाए. खास अंदाज में उनका स्वागत व अभिनंदन किया. कांवड़ियों की हौसला अफजाई की गई.

बाबा विश्वनाथ जाने वाले रास्ते में बरसाए गए फूल
  योगी सरकार के हेलीकॉप्टर ने प्रयागराज में आज उन रास्तों पर फूल बरसाए, जहां से कांवरियों के जत्थे बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए वाराणसी जाते हैं. गंगा के उन घाटों पर भी फूलों की बारिश की गई, जहां से कावड़ियों के जत्थे मोक्षदायिनी वा जीवनदायिनी कहीं जाने वाले राष्ट्रीय नदी का जल भरते हैं. पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी हेलीकॉप्टर पर सवार थे.

UP Lekhpal Exam 2022: यूपी लेखपाल परीक्षा में धांधली को लेकर STF की बड़ी कार्रवाई, अबतक 23 लोग गिरफ्तार

आसमान से हुई फूलों के बारिश से अभिभूत हुए श्रद्धालु

जिले में तकरीबन सवा घंटे तक कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई. इस दौरान कांवड़िए खासे आह्लादित नजर आए और वह बार- बार योगी सरकार का आभार जताते हुए उसे धन्यवाद दे रहे थे. कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराकर सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह सभी धर्मों के श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का पूरी तरह सम्मान करती है और इसमें अपना सहयोग भी देना चाहती है. हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश के अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

ये भी पढ़ें -

Muzaffarnagar News: 31 जुलाई को चक्का जाम का एलान हुआ वापस, बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने बताई ये वजह

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget