एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में तेंदुआ दिखने से इलाके में हड़कंप, मजबूरी में रातभर जाग रहे लोग, वन विभाग ने की ये अपील

UP News: प्रतापगढ़ में संग्रामगढ़ इलाके के नेवादा खुर्द में प्रतापगढ़ जलशाखा नहर किनारे तेंदुआ दिखा. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वे पशुओं की सुरक्षा के लिए रातभर जाग रहे हैं.

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दी है. प्रतापगढ़ जल शाखा के किनारे तेंदुए को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. सहमे ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं. ग्रामीण पालतू जानवरों की रखवाली करने के लिए रातभर जाग रहे हैं. डीएफओ ने गाइडलाइन जारी किया है जिसमें लोगों को पालतू जानवरों सहित घर के भीतर रहने हिदायत दी गई है. यह तेंदुआ संग्रामगढ़ के नेवादा खुर्द में देखा गया. इसके बाद उसे पकड़ने के लिए वन विभाग (UP Forest Department) सक्रिय हो गया है.

पकड़ने में जुटा वन विभाग
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में वैसे तो तेंदुए का स्थाई तौर से छोटे मोटे जंगलों में निवास नहीं है, बावजूद इसके लगातार जिले के विभिन्न हिस्सों में तेंदुओं की आमद होती रही है. एक बार फिर संग्रामगढ़ इलाके के नेवादा खुर्द में प्रतापगढ़ जलशाखा नहर किनारे तेंदुआ दिखा तो ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया. इसके चलते भयभीत ग्रामीण अपनी और पशुओं की सुरक्षा के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं तो वहीं वन विभाग की टीम उसे पकड़ने की कवायद में जुटी है. 

यूपी में खुली चिट्ठियों का दौर जारी, शिवपाल यादव की पार्टी ने अखिलेश यादव को यूं दिया जवाब, पूछे ये सवाल

डीएफओ ने क्या बताया
डीएफओ वरुण सिंह ने बताया कि, तेंदुए को पकड़ने के लिए हमारी टीम लगी हुई है. इसे मैं खुद भी मॉनिटर कर रहा हूं. तेंदुए को पकड़ने के लिए जगह-जगह जाल लगाया गया है, साथ ही दो पिंजरे भी लगाए गए हैं ताकि सुरक्षित पकड़ा जा सके. ग्रामीणों से अपील है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता लोग खुद के साथ ही पालतू पशुओं को भी घरों के भीतर रखें. तेंदुए का मिलना कोई नई बात नहीं है. इसके पहले कई बार तेंदुए अलग अलग हिस्सों में पाए गए. एक को वन विभाग की टीम जिंदा पकड़ने में कामयाब रही तो वहीं दो तेंदुओं को ग्रामीणों ने मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं तेंदुओं के हमले में तकरीबन दर्जन भर लोग घायल भी हो चुके है. 

कब कब मिले हैं तेंदुए
बता दें कि कभी बाजारों में तो कभी घरों में नदियों किनारे छोटे छोटे जंगलों में तेंदुए पाए गए हैं. तेंदुओं ने कई बार जानवरों का भी शिकार भी कर डाला था. पहली बार साल दो हजार सत्रह में दस नवम्बर को बाघराय कोतवाली इलाके के रोर गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा. ग्रामीण कुछ समझ पाते तबतक में तेंदुए ने घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर हमला कर दिया और कई लोग घायल भी हो गए. इसके बाद तेंदुआ एक घर में घुस गया था जिसके बाद वन विभाग ने कानपुर चिड़ियाघर से टीम बुलाई और पिंजरा लगाकर अगले दिन कड़ी मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद कर कानपुर ले कर चली गई, जहां उसका पुनर्वास कराया गया. 

जलाकर मार डाला था लोगों ने
इसी इलाके में तेंदुए ने एक माह बाद 22 दिसम्बर को फिर दहशत फैलाई. तेंदुए के हमले में चार लोग जख्मी हो गए. इसके बाद कई गांवों की भीड़ वन्यकर्मियों और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. एक दिन बाद भीड़ से बचने के प्रयास में झाड़ियों में छिपा तेंदुआ ट्यूबबेल के कुंए में गिर गया जिसे ग्रामीणों में पुआल डालकर आग लगा दिया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए का पोस्टमार्टम कानपुर की टीम से कराया और दर्जनों ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था. बात यहीं खत्म नहीं होती मानधाता कोतवाली इलाके के कुशफरा जंगल में साल दो हजार उन्नीस में नौ फरवरी को ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में जाल में फंसे तेंदुए को लाठियों से पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया था.

UP Politics: अखिलेश यादव की खुली चिट्ठी पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget