एक्सप्लोरर

यूपी: निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारी लामबंद, फैसले के विरोध में कार्य बहिष्कार

यूपी में बिजली कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. गाजियाबाद में भी कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के विरोध में कार्य बहिष्कार किया. यही नहीं, उन्होंने चेताया कि अभी तो कार्य बहिष्कार है, अगर सरकार ना मानी तो हड़ताल पर जाएंगे.

गाजियाबाद. गाजियाबाद में बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरु हो गया है. इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने गाजियाबाद के चीफ इंजीनियर दफ्तर पर भी प्रदर्शन किया. यह कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन पूर्वांचल विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में किया जा रहा है. कर्मचारियों का आरोप है कि निजीकरण होने के बाद ना सिर्फ कर्मचारियों को बल्कि आम उपभोक्ता हैं, जिसमें किसान शामिल हैं, उनको भारी घाटे और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

आम उपभोक्ताओं को होगी मुश्किल

बिजली कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार पूर्वांचल विद्युत निगम को प्राइवेट हाथों में सौंपने जा रही है. इस फैसले से न सिर्फ कर्मचारियों के प्रमोशन में परेशानी आएगी बल्कि आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत और घाटे का सामना करना पड़ेगा. इनका कहना है कि जो कनेक्शन किसान को महज 1700 रुपये में मिल जाता है, उसको मिलने की ही दिक्कत आ जाएगी, बिजली और महंगी हो जाएगी.

धीरे धीरे सभी बिजली निगम हो जाएंगे प्राइवेट

संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जा रहा है. आपको बता दें कि प्रदेश में चार विद्युत निगम हैं. इनका आरोप है कि पहले पूर्वांचल और उसके बाद बाकी निगमों को धीरे धीरे सरकार प्राइवेट हाथों में सौंप देगी. इनके मुताबिक अभी उन्होंने हड़ताल शुरू नहीं की है, अभी सिर्फ कार्य बहिष्कार है. अगर सरकार नहीं चेती तो फिर हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे.

अब देखना होगा कि क्या इनकी मांग सरकार मानती है या यह कार्य बहिष्कार के बाद अब हड़ताल पर चले जाते हैं, अगर यह हड़ताल पर गए तो निश्चित रूप से आम आदमी की परेशानियां बढ़ने वाली हैं.

ये भी पढ़ें

नोएडा: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, काम का किया बहिष्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget